back to top

देश में कोविड-19 के एक दिन में 37,148 नए मामले, कुल संख्या 11,55,191 हुई

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 37,148 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 11,55,191 पर पहुंच गई, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 7,24,577 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 587 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 28,084 पर पहुंच गई है।

देश में फिलहाल 4,02,529 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं जबकि अब तक 7,24,577 लोग इससे उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 62.72 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार छठा दिन है जब कोविड-19 के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 587 मौतों में से, 176 लोग महाराष्ट्र से, 72 कर्नाटक से, 70 तमिलनाडु से, 54 आंध्र प्रदेश और 46 लोग उत्तर प्रदेश से थे।

वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में 35-35 लोगों की मौत हुई। गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 17 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा, राजस्थान में नौ लोगों की, पंजाब में आठ, तेलंगाना में सात, हरियाणा और ओडिशा में छह-छह, झारखंड में चार, उत्तराखंड में तीन, त्रिपुरा और मेघालय में दो-दो तथा असम, गोवा, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 20 जुलाई तक तकरीबन 1,43,81,303 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,33,395 लोगों की जांच सोमवार को की गई।

अब तक हुई 28,084 लोगों की मौत में से सर्वाधिक 12,030 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,663, तमिलनाडु में 2,551, गुजरात में 2,162, कर्नाटक में 1,403, उत्तर प्रदेश में 1,192, पश्चिम बंगाल में 1,147, मध्य प्रदेश में 738 और आंध्र प्रदेश में 696 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में कोविड-19 से अब तक 568 लोगों की, तेलंगाना में 422, हरियाणा में 355, पंजाब में 262, जम्मू-कश्मीर में 254, बिहार में 217, ओडिशा में 97, असम में 58, उत्तराखंड में 55, झारखंड में 53 और केरल में 43 लोगों की मौत हुई है।

पुडुचेरी में 29 लोगों की बीमारी से मौत हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में 25, गोवा में 23, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में सात, मेघालय में चार, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा और नगर हवेली तथा दमन दीव और लद्दाख में दो-दो लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य बीमारियों के चलते हुई हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 3,18,695 मामले महाराष्ट्र में हैं।

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 1,75,678 मामले सामने आए हैं और तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 1,23,747 मामले सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 67,420, आंध्र प्रदेश में 53,724, उत्तर प्रदेश में 51,160, गुजरात में 49,353 और तेलंगाना में 46,274 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 44,679, राजस्थान में 30,390, बिहार में 27,646, हरियाणा में 26,858, असम में 25,382 और मध्य प्रदेश में 23,310 हो गए हैं।

ओडिशा में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 18,110, जम्मू-कश्मीर में 14,650, केरल में 13,274 और पंजाब में 10,510 है। झारखंड में कुल 5,756 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 5,561, उत्तराखंड में 4,642, गोवा में 3,853, त्रिपुरा में 3,079, पुडुचेरी में 2,092, मणिपुर में 1,925, हिमाचल प्रदेश में 1,631 और लद्दाख में 1,195 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नगालैंड में कोविड-19 के 1,021 मामले, अरुणाचल प्रदेश में 790, चंडीगढ़ में 737 और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में कुल 684 मामले हैं। मेघालय से 466 और सिक्किम से 305 मामले सामने आए हैं। मिजोरम में अब तक कुल 297 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 207 मामले हैं। मंत्रालय ने कहा है कि उनके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...