back to top

कोविड-19 : भारत में 16 दिन से रोजाना 50 हजार से कम बनी हुई है संक्रमण की संख्या

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में पिछले 16 दिन से कोविड-19 के दैनिक रूप से 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये आंकड़े काफी महत्व रखते हैं क्योंकि पश्चिमी गोलार्ध के कई देशों में सर्दियों की शुरुआत में संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिली है। देश में कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हुए लोगों की संख्या अब 85,62,641 हो गई है जो उपचाराधीन मरीजों की तुलना में 81,19,155 अधिक है।

भारत में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,43,486 है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है और यह पांच प्रतिशत के आंकड़े से नीचे बनी हुई है। मंत्रालय ने कहा, आठ नवंबर से पिछले 16 दिन से भारत में 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। इसका काफी महत्व है क्योंकि पश्चिमी गोलार्ध के कई देशों में सर्दियों की शुरुआत में संक्रमण के नए मामलों में काफी वृद्घि देखने को मिली है।

मंत्रालय ने कहा, ठीक हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में अंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और वर्तमान में अंतर की संख्या 81,19,155 है। वहीं, देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 91,39,865 हो गई है। इसके साथ ही 511 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,33,738 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.68 प्रतिशत है।

वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। गत 16 सितंबर को यह संख्या 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को यह संख्या 90 लाख के पार चली गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 511 लोगों की मौत हुई, उनमें से दिल्ली में 121 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में मौत के नए मामलों में से 23.68 प्रतिशत मौत दिल्ली में हुई हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 50, पश्चिम बंगाल में 49, उत्तर प्रदेश में 35, केरल में 27 और हरियाणा में 25 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,33,738 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 46,623, कर्नाटक में 11,654, तमिलनाडु में 11,605, दिल्ली में 8,391, पश्चिम बंगाल में 8,025, उत्तर प्रदेश में 7,559, आंध्र प्रदेश में 6,938, पंजाब में 4,614 और गुजरात में 3,859 लोगों की जान गई है।

RELATED ARTICLES

3574 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं खरीद,2.24 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 2585 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद लखनऊ। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के...

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जाति-धर्म और क्षेत्रवाद से परे सभी को मिला समान अवसर

665 नर्सिंग अधिकारियों को मिला नियुक्ति पत्र, बोले-पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिला हक लखनऊ। लोक भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

क्राइम कैपिटल नहीं, नोएडा अब दुनिया का इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन : CM योगी

लोहिया संस्थान में अब तक 350 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी हुईं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की रैली पर बोलते हुए कहा...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...