back to top

कोविड-19 : भारत में स्वस्थ होने की दर लगभग 74 प्रतिशत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 20,96,664 हो गई जिससे स्वस्थ होने की दर बढ़कर 73.91 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस समय 6,86,395 मरीजों का इलाज चल रहा है और इनमें से केवल 0.28 प्रतिशत मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों में से 1.92 प्रतिशत गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में और 2.62 प्रतिशत ऑक्सीजन के सहारे है। देश मृत्युदर में 1.90 प्रतिशत की गिरावट आई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 20,96,664 मरीजों का इस बीमारी से स्वस्थ होना इसलिए संभव हो पाया क्योंकि व्यापक रूप से जांच, मरीजों का पता लगाने और प्रभावी ढंग से इलाज की नीति को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया।

उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 58,794 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे देश में कोविड-19 मरीजों के बीच स्वस्थ होने की दर लगभग 74 प्रतिशत (73.91 प्रतिशत) पहुंच गई है। एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार एक दिन में रिकॉर्ड 69,652 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 28,36,925 पहुंच गई है जबकि एक दिन में 977 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 53,866 हो गई है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...