back to top

कोविड-19 : दुनियाभर में सरकारें पाबंदियों में ढील देने के दबाव का कर रही हैं सामना

सियोल। दक्षिण कोरिया में दो महीने में पहली बार रविवार को कोरोना वायरस के 10 से कम नए मामले सामने आए जबकि अमेरिका में लॉकडाउन के विरोध की आंच अब ज्यादातर राज्यों के गवर्नरों तक पहुंच रही है और वे इसमें छूट देने के लिए बाध्य हो रहे हैं। ब्राजील में भी वायरस रोधी लॉकडाउन के खिलाफ प्रमुख शहरों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।

फ्रांस में आईसीयू में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है लेकिन उसकी स्वास्थ्य एजेंसी ने जनता को पृथक होने संबंधी सख्त नियमों का पालन करने के लिए कहा है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, मध्य चीन में दिसंबर में शुरू हुए इस संक्रामक रोग ने दुनियाभर में 23 लाख से अधिक लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। ज्यादातर लोग स्वस्थ हो गए जबकि कम से कम 155,000 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कोरिया में आठ नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 10,661 पर पहुंच गई और वहां 234 लोग जान गंवा चुके हैं।

हालांकि अधिकारियों ने विषाणु के गुपचुप प्रसार की आशंका की चेतावनी दी है क्योंकि लोग सामाजिक दूरी के नियमों में ढिलाई बरत रहे हैं। चीन में शनिवार मध्य रात तक 24 घंटों में 16 नए मामले सामने आए लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही वहां मरने वाले लोगों की आधिकारिक संख्या 4,632 हो गई है। अमेरिका और कुछ अन्य देशों में संक्रमण के मामले बढऩे के बावजूद सरकार को कारखानों, दुकानों, यात्रा और जन गतिविधियों को फिर से खोलने के दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

चीन में शुरू हुआ बंद बाद में अमेरिका, यूरोप तथा दुनिया के अन्य हिस्सों तक फैल गया जिससे करोड़ों लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी और दुनिया सबसे बड़ी आर्थिक मंदी की ओर बढ़ गई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट का अनुमान जताया है। शनिवार को ट्रम्प के समर्थकों ने कई राज्यों में प्रदर्शन कर गवर्नरों से पाबंदियों में ढिलाई देने की मांग की। टेक्सास, इंडियाना और कुछ अन्य राज्यों ने खुदरा और अन्य गतिविधियों को फिर से खोलने की अनुमति देने की योजना का एलान किया है। फ्लोरिडा और दक्षिण कैरोलिना समुद्र तटों को फिर से खोल रहे हैं।

हालांकि, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुमो ने कारोबार को फिर से खोलने के दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है। न्यूयॉर्क में दो हफ्तों में पहली बार शनिवार को मृतकों की संख्या 550 से कम रही लेकिन कुमो ने बताया कि अस्पतालों में एक दिन में करीब 2,000 नए मरीज आ रहे हैं।

वहीं, राज्य के गवर्नरों द्वारा लगाए बंद की आलोचना करने वाले ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने शनिवार को कहा कि वह प्राग तथा उरुग्वे के साथ अपनी सीमाओं को फिर से खोलने की सिफारिश करेंगे। यूरोप में कोविड-19 पर लगाम लगाने के लिए लगाई पाबंदियों के असर करने के सबूत मिले हैं। फ्रांस और स्पेन ने कुछ अस्थाई अस्पतालों को हटाना शुरू कर दिया है। जर्मनी में पिछले हफ्ते से लेकर अभी तक संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...