back to top

कोविड-19 से हमारे देश को मिला आत्मनिर्भर बनने का मौका : मोदी

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कोविड-19 संकट को अवसर में बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह साहसिक निर्णय लेने और निवेश का समय है। मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोलकाता में इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के 95वें सालाना पूर्ण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेश से आयात किए जाने वाले सामानों का देश में ही उत्पादन करने और फिर उनका उनका निर्यात सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले पांच-छह साल में देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य देश की नीति और व्यवहार में सर्वाेपरि रहा है। कोविड-19 संकट ने हमें यह समझने का मौका दिया कि कैसे इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की गति को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि यह साहसिक फैसले और साहसिक निवेश का समय है। अब हम संकुचित रुख नहीं अपना सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अर्थव्यवस्था को निर्देशन और और नियंत्रण से मुक्त कर खेलने का समय है, जिससे हम एक प्रतिस्पर्धी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बना सकें।

मोदी ने कहा कि हर किसी को भारत को सभी उत्पादों का निर्यातक बनाने के लिए काम करना चाहिए, जिनका अभी हमें मजबूरन आयात करना पड़ रहा है। छोटे कारोबारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम स्थानीय उत्पादों की खरीद करते हैं तो न केवल हम उनको वस्तुओं और सेवाओं, बल्कि उनके योगदान के लिए भी भुगतान करते हैं।

मोदी ने कहा कि जन केंद्रित, जन आधारित और जलवायु अनुकूल विकास भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कामकाज का हिस्सा है। हाल में किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए किए गए निर्णयों ने देश की कृषि अर्थव्यवस्था को बरसों की गुलामी से मुक्त किया है। अब किसानों के पास देशभर में कहीं भी अपना उत्पाद बेचने की आजादी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत कोविड-19 संकट के साथ-साथ बाढ़, टिड्डी दल के हमले और भूकंप जैसी कई चुनौतियों से लड़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हमें संकट को अवसर में बदलना होगा। जिन सामान का हमें आयात करना पड़ता है उनका देश में ही विनिर्माण सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे।

स्वामी विवेकानंद का संदर्भ देते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने (विवेकानंद) ने एक बार लिखा था कि भारतीयों को खुद के लिए उत्पादन करना चाहिए और अन्य देशों में बाजार तलाशना चाहिए। उनकी बहुत इच्छा थी कि देश चिकित्सा उपकरणों, विनिर्माण, रक्षा विनिर्माण, कोयला एवं खनिज, खाद्य तेल और अन्य कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बने।

प्रधानमंत्री ने आपदा को अवसर में बदलने के देशवासियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह महामारी देश के लिए परिवर्तन लाने वाला बिंदु है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कई सुधारों को अमलीजामा पहनाया जा चुका है। सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) की परिभाषा में बदलाव, कंपनी कानून के तहत विभिन्न प्रावधानों को गैर-आपराधिक बनाना, दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता बनाना, कोयला एवं खनन क्षेत्र में अधिक प्रतिस्पर्धा लाना, कृषि उपज मंडी समिति और आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव जैसे कई सुधार हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने देश को एकल इस्तेमाल प्लास्टिक से मुक्त करने के अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पश्चिम बंगाल को फायदा होगा। उसके जूट उद्योग को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मोदी ने बंगाल के विनिर्माण उद्योग को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया। मोदी ने कहा कि पहले जिन लोगों को बैंकिंग सेवाओं के दायरे से बाहर रखा जाता था, उन्हें अब बैंकिंग सेवाएं मिली हैं। जनधन और आधार जैसी योजनाओं ने करोड़ों जरूरतमंद लोगों तक अनिवार्य मदद पहुंचाने में मदद की है।

उन्होंने पूर्वाेत्तर क्षेत्र को जैविक खेती के केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के स्थानीय उत्पादों के लिए क्लस्टर आधारित रुख सभी के लिए एक अवसर है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बांस और जैविक उत्पादों के के लिए भी क्लस्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिक्किम की तरह समूचा पूर्वाेत्त क्षेत्र जैविक खेती का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्वाेत्तर में जैविक खेती एक बड़ा अभियान बन सकती है जो वैश्विक बाजारों में अपना दबदबा कायम कर सकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग, दुनिया और मुनाफा एक-दूसरे से जुड़े हैं। तीन साथ-साथ रह सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पिछले छह साल के दौरान एलईडी बल्ब की कीमतों में आई कमी का उदाहरण दिया। मोदी ने कहा कि इसके बढ़े इस्तेमाल से हर साल में बिजली के बिलों में करीब 19,000 करोड़ रुपये की कमी आई है। प्रधानमंत्री ने उद्योग से शोध एवं विकास में निवेश करने और बेहतर बैटरियों का विनिर्माण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इससे सौर पैनल की स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी जिससे ऊर्जा दक्षता बेहतर हो सकेगी। मोदी ने कहा कि स्व-सहायता समूह और एमएसएमई अपनी वस्तुएं और सेवाएं जीईएम पोर्टल के जरिए सीधे सरकार को बेचकर लाभ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...