back to top

कोविड-19 : भारत में मृत्युदर घटकर 1.93 फीसदी हुई, 72 फीसदी संक्रमित ठीक हुए

नई दिल्ली। कोविड-19 के संबंध में अच्छी खबर आई है कि भारत में इस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्युदर रविवार को और घटकर 1.93 फीसदी रह गई।

भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह केंद्र, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 49,980 लोगों की जान जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा, “अमेरिका में मृतक संख्या 50,000 के पार पहुंचने में 23 दिन का वक्त लगा, ब्राजील में 95 दिन और मेक्सिको में 141 दिन में मृतक संख्या इससे अधिक हुई। भारत में मृतक संख्या इतनी होने में 156 दिन का वक्त लगा।”

उसने कहा कि बड़े पैमाने पर जांच, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने और प्रभावी उपचार के कारण ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है।

आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, रविवार तक देश में 18,62,258 लोग संक्रमण से उबर चुके थे। मंत्रालय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयासों के जरिए निगरानी की और घर पर पृथक-वास कर रहे मरीजों की देखरेख का पूरा खयाल रखा।

उसके मुताबिक भारत कोविड-19 की तीन करोड़ जांच पूरी करने की दिशा में बढ़ रहा है। 15 अगस्त तक 2,93,09,703 नमूनों की जांच की जा चुकी थी।

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 63,490 नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 944 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 49,980 हो गई।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...