back to top

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 26.47 लाख हुए, मृतक संख्या 50 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 26,47,663 हो गई। वहीं, संक्रमण से 941 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 50 हजार को पार कर गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 19,19,842 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिससे देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की दर 72.51 प्रतिशत हो गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 को लेकर अब तक तीन करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 941 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 50,921 हो गई। हालांकि, वायरस से मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.92 प्रतिशत हो गई है। देश में अभी कोविड-19 के 6,76,900 मरीज उपचाराधीन हैं।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 16 अगस्त तक 3,00,41,400 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से रविवार को ही 7,31,697 नमूनों की जांच हुई। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 941 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 288 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके बाद तमिलनाडु के 125, कर्नाटक के 116, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 56, पश्चिम बंगाल के 51, पंजाब के 41, गुजरात के 20, झारखंड के 16, जम्मू-कश्मीर के 15, राजस्थान के 14, बिहार तथा मध्य प्रदेश के 11-11, केरल, ओडिशा, हरियाणा तथा तेलंगाना के 10-10, दिल्ली के आठ और छत्तीसगढ़ तथा असम के सात-सात लोग थे।

वहीं, गोवा में छह, पुडुचेरी, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह तथा त्रिपुरा में चार-चार, मणिपुर में तीन और चंडीगढ़ तथा उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 50,921 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 20,037 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा तमिलनाडु में 5,766, दिल्ली में 4,196, कर्नाटक में 3,947, गुजरात में 2,785, आंध्र प्रदेश में 2,650, उत्तर प्रदेश में 2,449, पश्चिम बंगाल में 2,428 और मध्य प्रदेश में 1,105 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 876, पंजाब में 812, तेलंगाना में 703, जम्मू-कश्मीर में 542, हरियाणा में 538, बिहार में 461, ओडिशा में 343, झारखंड में 244, असम में 189, केरल में 156 और उत्तराखंड में 152 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 141, पुडुचेरी में 110, गोवा में 104, त्रिपुरा में 59, चंडीगढ़ में 29, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 28, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 16, लद्दाख में 14, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा एवं नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक मरीज की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से कोई बीमारी थी। उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...