back to top

देश में कोविड-19 के मामले 39 लाख से पार

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 83,341 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 39,36,747 हो गई। वहीं अब तक कुल 30 लाख से ज्यादा मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वालों की दर 77.15 फीसदी तक पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,096 और लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई। देश में संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.74 फीसदी रह गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल 8,31,124 लोगों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 21.11 फीसदी है।

देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख से पार हो गए थे जबकि 23 अगस्त को यह आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया। लगातार दूसरे दिन देश में 80,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत संक्रमण के मामले और मौत के मामले में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

विश्वविद्यालय दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले के आंकड़ो को दर्ज करता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार तीन सितंबर तक देश में 4,66,79,145 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 11,69,765 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को हुई। पिछले 24 घंटे में 1,096 लोगों की मौत हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 391 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

वहीं कर्नाटक में 104, तमिलनाडु में 92, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 75-75, पंजाब में 72, पश्चिम बंगाल में 55, मध्य प्रदेश में 30, बिहार में 26, दिल्ली और हरियाणा में 19-19, छत्तीसगढ़ और गुजरात में 16-16, राजस्थान में 14 और जम्मू-कश्मीर में 11 लोगों की मौत हुई।

केरल और तेलंगाना में 10-10 लोगों की मौत हुई। उत्तराखंड में नौ, गोवा और ओडिशा में आठ-आठ, असम और पुडुचेरी में सात-सात, झारखंड में छह, हिमाचल प्रदेश में पांच, चंडीगढ़ में चार, मणिपुर और त्रिपुरा में तीन-तीन जबकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक व्यक्ति की मौत हुई।

वहीं देश में अब तक 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 25,586 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। तमिलनाडु में 7,608, कर्नाटक में 6,054, दिल्ली में 4,500, आंध्र प्रदेश में 4,200, उत्तर प्रदेश में 3,691, पश्चिम बंगाल में 3,394, गुजरात में 3,062 और पंजाब में 1,690 लोगों की मौत हुई है।

वहीं मध्य प्रदेश में 1,483, राजस्थान में 1,095, तेलंगाना में 866, जम्मू-कश्मीर में 743, हरियाणा में 740, बिहार में 672, ओडिशा में 522, झारखंड में 444, असम में 330, केरल, छत्तीसगढ़ में 315, उत्तराखंड में 300 लोगों की मौत हुई।

पुडुचेरी में 260, गोवा में 212, चंडीगढ़ में 63, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और हिमाचल प्रदेश में 48-48, लद्दाख में 35, मणिपुर में 32, मेघालय में 13, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में चार और दादर-नगर हवेली और दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया है कि संक्रमण की वजह से मरनेवालों में 70 फीसदी से ज्यादा लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। वहीं राज्यवार आंकड़े मिलान और पुष्टि का विषय हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...