back to top

भारत में कोविड-19 के मामले नौ लाख के पार, मरने वालों की संख्या 23,727 हुई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को नौ लाख के पार पहुंच गए। केवल तीन दिन में ही मामले आठ से नौ लाख के पार पहुंच गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के मामले अब 9,06,752 हैं। वहीं 553 और लोगों की जान जाने के बाद वायरस से मरने वालों की संख्या अब 23,727 हो गई है।

कुल पुष्ट मामलों में से 5,71,459 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,11,565 लोगों का इलाज जारी है। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, देश में अब तक करीब 63.02 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोविड-19 के मामलों को एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे थे और केवल 56 दिनों में ही यह नौ लाख के पार पहुंच गए।

आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 553 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 193 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक में 73, तमिलनाडु में 66, दिल्ली में 40, आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, बिहार में 17, राजस्थान में 15, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10-10 लोगों की जान गई है। वहीं, तेलंगाना में नौ, जम्मू-कश्मीर में आठ, हरियाणा में सात, ओडिशा में छह, पंजाब में पांच, झारखंड तथा गोवा में तीन-तीन, केरल तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 13 जुलाई तक 1,20,92,503 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2,86,247 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से अभी तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,482 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,411, गुजरात में 2,055, तमिलनाडु में 2,032, पश्चिम बंगाल में 956, उत्तर प्रदेश में 955, कर्नाटक में 757, मध्य प्रदेश में 663, राजस्थान में 525, और तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में 365 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 के 308, पंजाब में 204, जम्मू-कश्मीर में 187, बिहार में 160, ओडिशा में 70, उत्तराखंड में 49, असम में 36 और केरल तथा झारखंड में 33-33 लोगों ने जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से छत्तीसगढ़ में 19, पुडुचेरी में 18, गोवा में 17 हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में आठ, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,60,924 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,42,798, दिल्ली में 1,13,740, गुजरात में 42,722, कर्नाटक में 41,581, उत्तर प्रदेश में 38,130 और तेलंगाना में 36,221 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 31,448, आंध्र प्रदेश में 31,103, राजस्थान में 24,936, हरियाणा में 21,894 और मध्य प्रदेश में 18,207 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,959, असम में 16,806, ओडिशा में 13,737, जम्मू-कश्मीर में 10,827 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 8,178 जबकि केरल में 8,322 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,217, झारखंड में 3,898, उत्तराखंड में 3,608, गोवा में 2,583, त्रिपुरा में 2,080, मणिपुर में 1,626, पुडुचेरी में 1,468, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में 1,093 मरीज हैं।

नगालैंड में 845, चंडीगढ़ में 588 तथा दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव में 495 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 387, मेघालय में 318, मिजोरम में 233, सिक्किम में 192 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 166 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...