back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 64 लाख के पार, 53 लाख से अधिक लोग हुए ठीक

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 53 लाख से अधिक लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 63,94,068 मामले सामने आए है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,095 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 99,773 हो गई। आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 53,52,078 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

वहीं, देश में अभी 9,42,217 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में एक अक्टूबर तक कुल 7,67,17,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10,97,947 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,095 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 394 लोग महाराष्ट्र के थे।

इसके अलावा कर्नाटक के 130, उत्तर प्रदेश के 80, तमिलनाडु के 66, पश्चिम बंगाल के 59, पंजाब के 45, आंध्र प्रदेश के 41, दिल्ली के 40 और छत्तीसगढ़ तथा केरल के 29-29 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 99,773 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 37,056 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है।

इसके बाद तमिलनाडु में 9,586, कर्नाटक में 8,994, आंध्र प्रदेश में 5,869, उत्तर प्रदेश में 5,864, दिल्ली में 5,401, पश्चिम बंगाल में 5,017, गुजरात में 3,460, पंजाब में 3,451 और मध्य प्रदेश में 2,336 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...