back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 45 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45 लाख के पार चले गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तक 35 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 45,62,414 हो गए हैं। जबकि 35,42,663 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मृत्यु दर गिरकर 1.67 प्रतिशत हो गई और मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,43,480 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 20.68 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गई थी। यह 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 10 सितम्बर तक कोविड-19 के लिए 5,40,97,975 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 11,63,542 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को ही की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले घंटे में जिन 1,209 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 495 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 129, उत्तर प्रदेश के 94, पंजाब के 88, आंध्र प्रदेश के 68, तमिलनाडु के 64, पश्चिम बंगाल के 41, दिल्ली के 28, हरियाणा के 25, मध्य प्रदेश के 21, असम के 18, छत्तीसगढ़ के 16, गुजरात के 15, राजस्थान के 14, जम्मू्-कश्मीर तथा तेलंगाना 13-13, केरल के 12, ओडिशा के 11, बिहार के 10, गोवा तथा गोवा के छह-छह, झारखंड तथा उत्तराखंड के पांच-पांच, मणिपुर के चार, चंडगीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के तीन-तीन और लद्दाख तथा मेघालय में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल 76,271 मौतों में से सर्वाधिक 28,282 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में8,154, कर्नाटक में 6,937, आंध्र प्रदेश में 4,702, दिल्ली में 4,666, उत्तर प्रदेश में 4,206, पश्चिम बंगाल में 3,771, गुजरात में 3,164 और पंजाब में 2,149 लोगों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 1,661, राजस्थान में 1,192, तेलंगाना में 940, हरियाणा में 907, जम्मू-कश्मीर में 845, बिहार में 785, ओडिशा में 591, झारखंड में 517, छत्तीसगढ़ में 493, असम में 414, केरल में 396 और उत्तराखंड में 377 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पुडुचेरी में 353, गोवा में 268, त्रिपुरा में 173, चंडीगढ़ में 83, हिमाचल प्रदेश में 66, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में, मणिपुर में 44, लद्दाख में 36, मेघालय में 20, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...