back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 29 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 68,898 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार को 29 लाख के पार पहुंच गए। हालांकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल 29,05,823 मामले हैं।

वहीं पिछले 24 घंटे में 983 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है। संक्रमण से मृत्यु दर गिरकर 1.89 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,92,028 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.82 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार पहुंच गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 अगस्त तक कुल 3,34,67,237 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई, जिनमें से 8,05,985 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को ही की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 983 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 326 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद तमिलनाडु के 116, कर्नाटक के 102, आंध्र प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के 95-95, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 36, दिल्ली के 22, गुजरात के 16, मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के 12-12 लोग हैं।

इसके अलावा झारखंड, केरल तथा उत्तराखंड में नौ-नौ, असम, ओडिशा, तेलंगाना तथा पुडुचेरी में आठ-आठ, छत्तीसगढ़ में सात, जम्मू-कश्मीर में छह, बिहार में पांच, हिमाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा में चार-चार, गोवा में दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में एक व्यक्ति की जान गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 54,849 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 21,359 लोगों की जान गई है।

इसके अलावा तमिलनाडु में 6,239, कर्नाटक में 4,429, दिल्ली में 4,257, आंध्र प्रदेश में 3,001, गुजरात में 2,853, उत्तर प्रदेश में 2,733, पश्चिम बंगाल में 2,634 और मध्य प्रदेश में 1,171 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में 957, राजस्थान में 921, तेलंगाना में 737, जम्मू-कश्मीर में 578, हरियाणा में 578, बिहार में 492, ओडिशा में 380, झारखंड में 286, असम में 221, केरल में 191 और उत्तराखंड में 187 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 168, पुडुचेरी में 137, गोवा में 126, त्रिपुरा में 69, चंडीगढ़ में 31, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 31, हिमाचल प्रदेश में 23, मणिपुर में 18, लद्दाख में 18, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी। उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...