back to top

कोविड-19 : देश में 132 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4.28 लाख हुई

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या उल्लेखनीय रूप से घटकर 4.28 लाख रह गई है जो कि 132 दिन के बाद सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का मात्र 4.51 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार 23 जुलाई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,26,167 थी।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन दिन से देश में प्रतिदिन कोविड-19 के 30,000 के आसपास मामले सामने आ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 36,604 नए मामले सामने आए। इस दौरान कोविड-19 के कुल 43,062 मरीज ठीक हो गए। मंत्रालय ने कहा कि पिछले पांच दिन में ठीक होने वालों की संख्या, प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि इससे ठीक होने वाले मरीजों की दर में भी सुधार हुआ है और अब यह 94.03 प्रतिशत है। अब तक कुल 89,32,647 मरीज ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में से 78.35 प्रतिशत लोग दस राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 6,290 मरीज ठीक हुए। केरल में 6,151 और दिल्ली में 5,036 लोग ठीक हुए।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 77.25 प्रतिशत दस राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के हैं। केरल में संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 5,375 नए मामले सामने आए और इसके बाद4930 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र का नंबर रहा।

इसके अलावा एक दिन में कोविड-19 से 501 मरीजों की मौत हो गई। मौत के नए मामलों में से 79.84 फीसदी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण से सर्वाधिक 95 और लोगों की मौत हुई। जबकि दिल्ली और पश्चिम बंगाल में क्रमश 86 और 52 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 36,604 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,99,413 हो गए। वहीं 501 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,122 हो गई।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...