back to top

कोविड 19 : राजनयिकों समेत काबुल से भारत लौटे 31 भारतीय, पृथक केंद्र भेजे गए

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से राजनयिकों और आईटीबीपी कर्मियों समेत 31 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते इन यात्रियों को एक पृथक केंद्र भेज दिया गया।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि विमान में कुल 35 लोगों को लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इन्हें काम एयर की उड़ान से काबुल से यहां लाया गया। उनका विमान दोपहर बाद दो बजकर 40 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, काबुल से आए विशेष विमान में 31 यात्री थे जिनमें चार राजनयिक, 26 आईटीबीपी कर्मी और एक नागरिक शामिल है।

उन्होंने कहा कि इनमें कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मुख्य दूतावास परिसर तथा हेरात, कंधार, जलालाबाद और मजार-ए-शरीफ स्थित चार वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस को तैनात किया गया है।

हवाई अड्डे पर ही यात्रियों के तापमान की जांच की गई तथा उन्हें दक्षिणपश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में पृथक केंद्र भेज दिया गया। इस केंद्र में इटली के रोम से लाए गए 481 भारतीय मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...