back to top

कोविड-19 : भारत में 24,879 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7,67,296 हुई

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से करीब 75 फीसदी नए मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 487 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,129 हो गई। देश में 4,76,377 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि फिलहाल संक्रमित 2,69,789 लोगों का उपचार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 62.08 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

कोविड-19 से जिन 487 और लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 54, दिल्ली में 48, पश्चिम बंगाल में 23, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 16, आंध्र प्रदेश में 12, तेलंगाना में 11, राजस्थान में 10, मध्य प्रदेश में सात, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में छह-छह, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तीन-तीन तथा असम में दो लोगों ने जान गंवाई है।

अभी तक इस वैश्विक महामारी से कुल 21,129 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 9,448 लोगों ने महाराष्ट्र में जान गंवाई। इसके बाद दिल्ली में 3,213, गुजरात में 1,993, तमिलनाडु में 1,700, उत्तर प्रदेश में 845, पश्चिम बंगाल में 827, मध्य प्रदेश में 629, राजस्थान में 482 और कर्नाटक 470 लोगों की मौत हुई। तेलंगाना में कोविड-19 से 324, हरियाणा में 282, आंध्र प्रदेश में 264, पंजाब में 178, जम्मू कश्मीर में 149, बिहार में 107, ओडिशा में 48, उत्तराखंड में 46 और केरल में 27 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में 22, असम में 16, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में 14-14, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में आठ, चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश में दो और मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक शख्स की मौत हुई। उसने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें किसी न किसी अन्य बीमारी की वजह से हुईं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमितों के सबसे अधिक 2,23,724 मामले सामने आए। तमिलनाडु में 1,22,350, दिल्ली में 1,04,864, गुजरात में 38,333, उत्तर प्रदेश में 31,156, तेलंगाना में 29,536 और कर्नाटक में 28,877 मरीज संक्रमित पाए गए। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 24,823, आंध्र प्रदेश में 22,259, राजस्थान में 22,063, हरियाणा में 18,690 और मध्य प्रदेश में 16,036 मामले सामने आए।

असम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,336, बिहार में 10,624 और जम्मू कश्मीर में 9,261 पर पहुंच गई। पंजाब में अभी तक कोरोना वायरस के 6,907 जबकि केरल में 6,195 मामले सामने आए। छत्तीसगढ़ में 3,525, उत्तराखंड में 3,258, झारखंड में 3,096, गोवा में 2,039, त्रिपुरा में 1,761, मणिपुर में 1,435, हिमाचल प्रदेश में 1,101 और लद्दाख में 1,041 मामले सामने आए।

पुडुचेरी में 1,008, नगालैंड में 657, चंडीगढ़ में 513 तथा दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 408 लोग संक्रमित पाए गए। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 287, मिजोरम में 197, अंडमान और निकोबार द्वीप में 149, सिक्किम में 133 मामले सामने आए जबकि मेघालय में 80 मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है। उसने बताया कि 4,385 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...