back to top

कोविड-19 : भारत में उपचाराधीन मरीजों का आंकड़ा कुल मामलों का 2.16 प्रतिशत

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आ रही कमी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 2,25,449 है और यह आंकड़ा महामारी के कुल मामलों का केवल 2.16 प्रतिशत है। इसने कहा कि भारत में पिछले 24 घंटे में महामारी के केवल 18,139 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 20,539 मरीज घातक विषाणु को शिकस्त देकर ठीक हुए हैं जिससे उपचाराधीन मामलों के आंकड़ों में 2,634 की कमी आई है।

मंत्रालय ने कहा कि महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या में लगातार वृद्घि हो रही है और अब तक कुल 1,00,37,398 लोग ठीक हो चुके हैं। इसने कहा कि ठीक होने के नए मामलों में से 79.96 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,639 लोग ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,350 तथा पश्चिम बंगाल में 1,295 लोग ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में से 81.22 प्रतिशत मामले दस राज्यों से हैं। केरल में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों का सामने आना जारी है और राज्य में एक दिन में 5,051 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,729 और छत्तीसगढ़ में 1,010 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में महामारी के चलते 234 लोगों की मौत हुई है। मौत के इन मामलों में से 76.50 प्रतिशत मामले आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

इसने कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी में इस बीमारी से मौत का आंकड़ा 109 का है। 18 राज्यों और केंद्रशाासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं। वहीं, 17 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी में मौत का आंकड़ा सर्वाधिक 569 का है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...