back to top

कोविड-19 : देश में संक्रमण के 18,855 नए मामले, 163 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,20,048 हो गई है। संक्रमितों में से 1,03,94,352 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.96 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 163 और लोगों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से मतृकों की संख्या बढ़कर 1,54,010 हो गई है। उसने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,03,94,352 लोग ठीक हो गए हैं और इसी के साथ संक्रमितों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है।

देश में लगातार 10 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,71,686 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.60 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 19,50,81,079 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,42,306 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 50, छत्तीसगढ़ में 35, केरल में 19, पंजाब और पश्चिम बंगाल में नौ-नौ, दिल्ली, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से छह-छह लोगों की मौत हुई। संक्रमण से अब तक 1,54,010 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 50,944 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद तमिलनाडु (12,339), कर्नाटक (12,209), दिल्ली (10,835), पश्चिम बंगाल (10,148), उत्तर प्रदेश (8,642) और आंध्र प्रदेश (7,152) में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...