back to top

कोहली सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी, रोहित शीर्ष पांच में : फिंच

बेंगलुरू। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी करार दिया जबकि रोहित शर्मा को शीर्ष पांच में शामिल किया। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में 119 रन बनाए जो उनका 29वां वनडे शतक है। कोहली ने 91 गेंद पर 89 रन बनाए।

इन दोनों ने 137 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने यह मैच आसानी से जीता। फिंच का मानना है कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे की चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरने के बावजूद इन दोनेां की पारियों से भारत ने 287 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया।

फिंच ने मैच के बाद कहा, उनके पास विराट है जो शायद सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी है और रोहित है जो शायद सर्वकालिक बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल होगा। वे लाजवाब हैं और अभी भारतीय टीम की विशेषता यह है कि उसके अनुभवी खिलाड़ी बड़े मैचों में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा, रोहित ने शतक जड़ा। शिखर के नहीं खेल पाने के कारण उन्हें बदलाव करना पड़ा और उनके दो सबसे अनुभवी खिलाडय़िों ने सर्वाधिक योगदान दिया जिससे पता चलता है कि उनका शीर्ष क्रम कितना मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दस ओवरों में केवल 63 रन बनाए और इस बीच पांच विकेट गंवाए और फिंच की नजर में यह टीम पर भारी पड़ा।

फिंच ने कहा, पिछले दो मैचों में आखिर के अधिकतर ओवरों में हमारे गेंदबाजों ने बल्लेबाजी की। हमने राजकोट में देखा कि केएल राहुल ने अंतिम ओवरों में हमें कितना नुकसान पहुंचाया क्योंकि वह मंझा हुआ बल्लेबाज है। मुझे लगता है कि इस मामले में हमसे चूक हुई। हमारे पास ऐसा बल्लेबाज नहीं था जो अंतिम 20-30 गेंदों पर हमारे लिए पर्याप्त रन जुटा पाता।

उन्होंने कहा, लेकिन श्रेय भारत को जाता है। पिछले कुछ मैचों में डेथ ओवरों की उसकी गेंदबाज बेजोड़ रही। मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह ने पिछले दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी की। आप उन क्षेत्रों की पहचान कर सकते हो जिनमें आपको सुधार करना है लेकिन आपको भारत को भी श्रेय देना होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...