back to top

कोहली, रोहित आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले और दूसरे स्थान पर बरकरार

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में क्रमश: पहला और दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि गेंदबाजों की सूची में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतिम दो वनडे में 89 और 63 रन बनाए थे, उनके 870 अंक हैं।

रोहित चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलियाई दौरे पर सीमित ओवर की श्रृंखला का हिस्सा नहीं हो पाए थे। उन्होंने कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। लेकिन वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (837) से पांच अंक ऊपर दूसरे स्थान पर ही बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (818) और आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (791) बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पांच के अन्य खिलाड़ी हैं।

आयरलैंड के आल राउंडर पॉल स्टरलिंग को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच में शतकों की बदौलत 285 रन बनाकर आठ पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 20वें स्थान पर पहुंच गए। अफगानिस्तान के हशमतुल्लाह शाहिदी, राशिद खान और जावेद अहमदी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। गेंदबाजों की सूची में बुमराह सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं, वह 700 अंक से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (722) और अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान (701) शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं।

बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज को नौ पायदान का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह हाल में समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रहे थे, उन्होंने सात विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी 19वें से आठवें स्थान पर पहुंच गए। ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ियों को भी लाभ हुआ है जिसमें शाकिब अल हसन और मुश्फिकर रहीम शामिल हैं। शाकिब गेंदबाजों में 15 पायदान की उछाल से 13वें स्थान पर जबकि रहीम बल्लेबाजों में एक पायदान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...