back to top

फिर नहीं चले कोहली-पुजारा, बैकफुट पर भारत

वेलिंगटन। टेस्ट बल्लेबाजी लाइनअप के दो मजबूत स्तंभों विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा की लगातार दूसरी पारी में नाकामी से भारत रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बैकफुट पर चला गया।

भारत ने पहली पारी में 183 रन से पिछड़ने के बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 144 रन बनाये हैं और वह अभी न्यूजीलैंड से 39 रन पीछे है। भारत का दारोमदार अब अंजिक्य रहाणे ( 25) और हनुमा विहारी (11) पर टिका है।

इससे पहले भारत के 165 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने पुछल्ले बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से अपनी पहली पारी में 348 रन बनाये थे। सुबह अगर न्यूजीलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को निराश किया तो दूसरे और तीसरे सत्र में ट्रेंट बोल्ट ने भारत को झटके दिये।

बोल्ट ने अब तक 27 विकेट पर तीन विकेट लिये हैं जिनमें पुजारा और कोहली के विकेट भी शामिल हैं। पुजारा (11) को अत्याधिक रक्षात्मक रवैया अपनाने का खामियाजा भुगतना पड़ा। वह बीच में 28 गेंद तक छह रन पर अटके रहे और आखिर में अपनी इसी नकारात्मक बल्लेबाजी के जाल में फंस गये।

उन्होंने चाय के विश्राम से पहले आखिरी गेंद पर बल्ला उठा दिया लेकिन वह उनका आफ स्टंप र्था गयी। कोहली (19) ने सकारात्मक शुरुआत की लेकिन बोल्ट की शार्ट पिच गेंद पर पुल करने की जल्दबाजी में वह चूक गये और विकेटकीपर वीजे वाटलिंग को पीछे कैच दे बैठे। इस तरह से कोहली की न्यूजीलैंड के वर्तमान दौरे में खराब फार्म जारी रही। वह इस दौरे में तीनों प्रारूपों की नौ पारियों में केवल 201 रन बना पाये हैं।

भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (58) ने अर्धशतक जमाया लेकिन उनके साथी ओपनर पृथ्वी शॉ (14) की खराब तकनीक फिर से उजागर हुई। उन्होंने बोल्ट की गेंद पर शार्ट स्क्वायर लेग पर टाम लैथम को कैच दिया। लैथम ने डाइव लगाकर यह कैच लिया। अग्रवाल ने सकारात्मक बल्लेबाजी की।

उन्होंने टिम साउदी की लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद पर विकेट के पीछे कैच देने से पहले सात चौके और स्पिनर अजाज पटेल पर लांग आफ पर छक्का लगाया। कोहली के कहने पर अग्रवाल ने डीआरएस भी लिया था लेकिन स्निकोमीटर से पता चला कि गेंद उनके बल्ले को स्पर्श करके गयी थी। न्यूजीलैंड ने पहले पुजारा के खिलाफ और फिर विहारी के खिलाफ अपने रिव्यू गंवाये। रहाणे और विहारी ने अंतिम सत्र में बेहद सतर्कता बरती और विकेट बचाये रखने को प्राथमिकता दी जिसमें वह सफल भी रहे। इन दोनों ने अब तक 19.4 ओवर में 31 रन की साझेदारी की है।

इससे पूर्व पहले सत्र में न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को परेशानी में रखा जिससे कीवी टीम 175 रन से अधिक की बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारत की तरफ से इशांत शर्मा ने 68 रन देकर पांच विकेट लिये। रविचंद्रन अश्विन (99 रन देकर तीन) ने सुबह के सत्र में दो विकेट लिये लेकिन काइल जेमीसन और बोल्ट सहित पुछल्ले बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों की धुनाई भी की।

जेमीसन की 45 गेंदों पर 44 रन की पारी में चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने कोलिन डि ग्रैंडहोम (74 गेदों पर 43) के साथ आठवें विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी की। बोल्ट ने 24 गेंदों पर 38 रन बनाये। भारत ने दिन की शुरुआत अच्छी की। जसप्रीत बुमराह (88 रन देकर एक विकेट) ने सुबह के सत्र की पहली गेंद पर ही वाटलिंग (14) को विकेटकीपर ज्षभ पंत के हाथों कैच कराया। साउदी (छह) ने इशांत की बाहर जाती गेंद खेलने के प्रयास में मोहम्मद शमी को फाइन लेग पर कैच दिया।

इसके बाद ग्रैंडहोम, जेमीसन और बोल्ट ने न्यूजीलैंड की बढ़त को 100 रन से कम स्कोर पर सीमित करने के भारत के प्रयासों पर पानी फेरा। इशांत ने बोल्ट का विकेट लेकर अपने करियर में 11वीं बार पारी में पांच या इससे विकेट लिये।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...

जम्मू में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन: बारिश के बीच 4,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

जम्मू । जम्मू में पहली बार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय मैराथन में रविवार को हजारों उत्साही धावकों ने भाग लिया जिसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...