back to top

कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम भारत की सर्वश्रेष्ठ : गावस्कर

नई दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की अगुवाई वाली वर्तमान टीम को भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम करार देते हुए कहा कि बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण यह पूर्व की टीमों की तुलना में अधिक संतुलित बन गई है। कोहली की कप्तानी में भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा तथा टीम अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पहले स्थान पर है।

इस टीम ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराया था और ऐसा कारनामा करने वाली वह पहली भारतीय टीम बनी थी। गावस्कर ने इंडिया टुडे ईकॉन्क्लेव में कहा, मेरा मानना है कि वर्तमान टेस्ट टीम संतुलन के मामले में, क्षमता के मामले में, कौशल के मामले में और जज्बे के मामले में अब तक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम है। मैं इससे बेहतर भारतीय टेस्ट टीम के बारे में नहीं सोच सकता।

गावस्कर ने कहा कि वर्तमान टीम की विशेषता उसका विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो किसी भी तरह की पिच और परिस्थितियों में मैच जीत सकता है। इस पूर्व कप्तान ने कहा, इस टीम के पास ऐसा आक्रमण है जो किसी भी तरह की पिच पर मैच जीत सकता है। इसको परिस्थितियों की मदद की जरूरत नहीं है। परिस्थितियां कैसी भी हों वे किसी भी विकेट पर मैच जीत सकते हैं। बल्लेबाजी के मामले में 1980 के दशक की टीमें भी काफी हद तक ऐसी ही थी लेकिन उनके पास वैसे गेंदबाज नहीं थे जिसे विराट के पास हैं।

भारत के विश्वस्तरीय गेंदबाजों के बारे में गावस्कर ने कहा, निश्चित तौर पर भारत के पास आज विविधतापूर्ण गेंदबाजी आक्रमण है जो बेहद जरूरी थी। कहा भी जाता है कि अगर आप 20 विकेट नहीं ले सकते हो तो मैच नहीं जीत सकते। हमने आस्ट्रेलिया में 20 विकेट लेने के लायक गेंदबाजी की। भारत के पास हमेशा अच्छे बल्लेबाज और स्पिनर रहे हैं लेकिन अभी उसके पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाज हैं जिससे वह हाल के वर्षों में दुनिया की शीर्ष टीम बन गई।

भारत की तरफ से 1971 से 1987 के बीच 125 टेस्ट मैचों में 10122 रन बनाने वाले गावस्कर ने बल्लेबाजी के मामले में कहा कि वर्तमान भारतीय टेस्ट टीम आस्ट्रेलिया जैसी टीमों से अधिक स्कोर बना सकती है जो अभी आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा, आपको रन भी बनाने होते हैं। हमने 2018 में इंग्लैंड में देखा। हमने 2017 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में देखा। हमने हर बार 20 विकेट लिए लेकिन हम पर्याप्त रन नहीं बना पाए। लेकिन अब मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो आस्ट्रेलियाई टीम की तुलना में अधिक रन बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...