back to top

टीम की हौसलाअफजाई कर कोहली ऑस्टेलिया से भारत रवाना

एडीलेड। भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम की हैसलाअफजाई करने के बाद पितृत्व अवकाश पर भारत के लिए रवाना हो गए। कोहली के पहले बच्चे का जन्म जनवरी में होगा।

ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरने से पहले कोहली ने टीम के साथियों से मुलाकात की और श्रृंखला के बाकी बचे मैचों में अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय टीम एडीलेड में आठ विकेट की करारी शिकस्त के बाद श्रृंखला में 1-0 से पीछे चल रही है। कोहली को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से काफी समय पहले ही पितृत्व अवकाश मिल गया था।

कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौपी गई है। कोहली के साथ टीम की बातचीत का आयोजन करने का मकसद खिलाडय़िों का आत्मविश्वास बढ़ाना था ताकि वे मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर से) टेस्ट मैच के लिए सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरे।

भारतीय टीम श्रृंखला का पहला मैच तीन के अंदर हार गई थी, जिस दौरान उसकी दूसरी पारी महज 36 रन पर सिमट गई थी। टेस्ट इतिहास में यह इस टीम का न्यूनतम स्कोर है। इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने रन आउट होने से पहले 74 रन बनाए थे। वह शीर्ष भारतीय स्कोरर थे।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...