back to top

फिटनेस के कारण टी20 में सफल है कोहली : गंभीर

मुंबई। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि क्रिस गेल जैसी ताकत और एबी डिविलियर्स जैसी क्षमता नहीं होने के बावजूद विराट कोहली अगर टी20 क्रिकेट में सफल हैं तो इसका पूरा श्रेय उनकी बेहतरीन फिटनेस को जाता है। कोहली टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में तो सफल हैं ही उन्होंने टी20 में भी अपनी विशेष छाप छोड़ी है। भारतीय कप्तान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 82 मैचों में 50.8 की औसत से 2794 रन बनाए हैं।

कोहली हमेशा एक स्मार्ट क्रिकेटर रहा है

गंभीर ने एक क्रिकेट कार्यक्रम में कहा, वह (कोहली) हमेशा एक स्मार्ट क्रिकेटर रहा है लेकिन उसने अपनी शानदार फिटनेस के कारण अपने पूरे टी20 करियर को बेहद सफल बना दिया। उन्होंने कहा, शायद इसलिए कि उसके पास क्रिस गेल जैसी ताकत नहीं है, उसके पास एबी डिविलियर्स जैसी क्षमता नहीं है, उसके पास संभवत: जाक कैलिस या ब्रायन लारा जैसी क्षमता नहीं है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से पूछा गया था कि भारतीय कप्तान के क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सफल होने के क्या कारण हैं।

विकेटों के बीच बहुत अच्छी तरह से दौड़ लगाता है

गंभीर ने कहा कि विकेटों के बीच दौड़ लगाने और स्ट्राइक रोटेट करने में भी कोहली का कोई सानी नहीं है। इस मामले में गेल, डिविलियर्स और रोहित शर्मा भी उनसे पीछे हैं। टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 की विजेता टीम के सदस्य रहे गंभीर ने कहा, उसका सबसे मजबूत पक्ष उसकी फिटनेस है और उसने इसे अपने खेल में अच्छी तरह से ढाला है। यही वजह है कि वह इतना सफल है इसलिए इसका श्रेय उसे जाता है।

उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह विकेटों के बीच बहुत अच्छी तरह से दौड़ लगाता है, बहुत अधिक बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाते हैं। कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी सफल रहे हैं जहां उन्होंने 177 मैचों में 5412 रन बनाए हैं। गंभीर ने कहा, क्रिकेट जगत में इस समय बहुत कम क्रिकेटर हैं जो हर गेंद पर स्ट्राइक बदल सकते हैं और विराट कोहली यह काम बहुत अच्छी तरह से करता है और इसलिए वह बाकी सबसे भिन्न है। गंभीर ने कहा कि जब स्ट्राइक रोटेट करने की बात आती है तो कोहली में अपने साथी और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की तुलना में अधिक निरंतरता दिखती है।

उन्होंने कहा, आप रोहित शर्मा को ही देख लो, स्ट्राइक रोटेट करने में मामले में रोहित शर्मा में वह खूबी नहीं है जो विराट कोहली में है। रोहित शर्मा के पास बड़े शॉट लगाने का कौशल है लेकिन इस (स्ट्राइक रोटेट) मामले में रोहित शर्मा की तुलना में विराट कोहली में अधिक निरंतरता है। गंभीर ने कहा, क्रिस गेल या एबी डिविलियर्स में विशेषकर स्पिनरों के सामने स्ट्राइक रोटेट करने का कौशल नहीं है लेकिन विराट कोहली के पास है और इसलिए उसका औसत 50 से ऊपर है।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...