back to top

कोहली इस समय सर्वश्रेष्ठ है : इयान चैपल

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना है कि अपने शानदार क्रिकेटिया शॉट्स और जबर्दस्त फिटनेस के दम पर भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय तीनों प्रारूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। चैपल ने द आर के शो पर कहा, स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट में से कोहली तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ हैं। इसमें कोई शक नहीं है।

उन्होंने कहा, तीनों प्रारूपों में उनका रिकार्ड शानदार है। खासकर सीमित ओवरों के प्रारूप में। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा था कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्मिथ कहीं कोहली के आसपास भी नहीं ठहरते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतकों समेत 20000 से अधिक रन बना चुके कोहली का तीनों प्रारूपों में औसत 50 से अधिक है। यह पूछने पर कि वह कोहली को सर्वश्रेष्ठ क्यों मानते हैं, चैपल ने कहा, मुझे बल्लेबाजी में उसका तरीका पसंद है।

भारतीय टीम जब पिछली बार आस्ट्रेलियाई आई थी तो हमने उसका इंटरव्यू किया था। उसने तब बताया था कि वह टी20 क्रिकेट की तरह लप्पेबाजी क्यो नहीं करता। उन्होंने कहा, उसने कहा था कि वह नहीं चाहता कि पांच दिनी प्रारूप में उस तरह के शॉट्स उसकी बल्लेबाजी में आए। हमारे समय में सीमित ओवरों में विव रिचर्ड्स के पास जबर्दस्त क्रिकेट शॉट्स थे। वह गेंद को इतना बखूबी मारते थे कि काफी तेजी से रन बनते थे। कोहली भी वही है। वह पारंपरिक क्रिकेट शॉट्स बखूबी खेलता है।

चैपल ने कहा कि कोहली की फिटनेस की भी कोई तुलना नहीं है। उन्होंने कहा, कोहली की फिटनेस और विकेटों के पीछे दौड़ कमाल की है। वह बेहद फिट है और उसकी कुछ पारियां लाजवाब रही हैं। उसकी कप्तानी भी बेखौफ है और वह हारने से नहीं डरता। वह जीत की कोशिश में हार के लिए भी तैयार रहता है।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...