back to top

कोहली और धोनी के धुरंधरों के मुकाबले से होगा IPL का आगाज

चेन्नई। उम्र के साथ प्रदर्शन में निखरती जा रही महेंद्र सिंह धोनी की गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और अब तक तमाशाई क्रिकेट के इस सबसे बड़े महासमर में खिताब को तरस रही विराट कोहली की रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू के बीच मुकाबले के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग का शनिवार को आगाज हो जाएगा।

कोहली की टीम अगर धोनी के धुरंधरों को

कोहली की टीम अगर धोनी के धुरंधरों को उनके गढ में हरा देती है तो इससे बड़ी शुरूआत उनके लिए नहीं हो सकती । चेन्नई की कोर टीम की उम्र 30 बरस के पार है । मसलन धोनी और शेन वाटसन दोनों 37 वर्ष के हैं जबकि ड्वेन ब्रावो 35, फाफ डु प्लेसिस 34, अंबाती रायुडू और केदार जाधव 33 और सुरेश रैना 32 बरस के हैं । स्पिनर इमरान ताहिर 39 और हरभजन सिंह 38 वर्ष के हैं। भारतीय टीम से बाहर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (31) और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (30) भी 30 वर्ष के पार हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम चेन्नई ने हालांकि उम्र को हमेशा धता बताया है।

जहां चेन्नई तीन बार की चैम्पियन है

यह टीम हमेशा शीर्ष चार में रही और उस के उत्साही दर्शकों को हमेशा जश्न मनाने के मौके दिए हैं। जहां चेन्नई तीन बार की चैम्पियन है, वहीं बेंगलूरू टीम में कई बड़े नाम होने के बावजूद अभी तक खिताब नहीं जीत सकी है । शनिवार के मैच का नतीजा गेंदबाजों पर और दबाव का सामना करने की क्षमता पर निर्भर होगा । चेन्नई के अंबाती रायुडू और रविंद्र जडेजा अच्छा प्रदर्शन करके विश्व कप टीम में जगह बनाना चाहेंगे। वहीं बेंगलूरू के तेज गेंदबाज उमेश यादव की नजरें भी आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम में जगह पुख्ता करने पर लगी होंगी । आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने 15 मैच जीते और सात हारें हैं जबकि एक का नतीजा नहीं निकला। आरसीबी की चिंता का सबब विदेशी खिलाडय़िों की उपलब्धता भी है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल उसके लिए ट्रंपकार्ड हो सकते हैं लेकिन उन्हें उचित विश्राम की भी जरूरत होगी ।

टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) महेंद्र सिंह

टीम (चेन्नई सुपर किंग्स) महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान) , सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, मुरली विजय, केदार जाधव, सैम बिलिंग्स, रविंद्र जडेजा, ध्रुव शोरे, चैतन्य विश्नोई, रितुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर, हरभजन सिंह, मिशेल सेंटनेर, शरदुल ठाकुर, मोहित शर्मा, के एम आसिफ, डेविड विले, दीपक चहार, एन जगदीशन । रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू : विराट कोहली (कप्तान), ए बी डिविलियर्स , पार्थिव पटेल, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमाएर, शिवम दुबे, नाथन कूल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, हेनरिच क्लासेन, मोईन अली, कोलिन डि ग्रांडहोमे, पवन नेगी, टिम साउदी, अक्षदीप नाथ, मिलिंद कुमार, देवदत्त पी, गुरकीरत सिंह, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत केजरोलिया, नवदीप सैनी, हिम्मत सिंह।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...