back to top

कोहली दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटर्स में शामिल

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन क्रिकेट अलमानैक ने चार अन्य के साथ दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया है। कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और एबी डिवियर्स, आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और महिला क्रिकेट की दिग्गज आलराउंडर एलिस पैरी इस सूची में शामिल हैं।

कोहली ने पिछले दस साल में किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में 5,775 अधिक रन बनाये और वह इस दशक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। इस 31 वर्षीय बल्लेबाज को दशक की विजडन टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि वह एकदिवसीय टीम में भी शामिल हैं। विजडन ने लिखा है, वह प्रतिभाशाली है। इंग्लैंड के 2014 के दौरे के आखिर से लेकर बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में कोलकाता टेस्ट तक उन्होंने 63 की औसत से रन बनाये जिसमें 21 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

इसमें लिखा गया है, वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में कम से कम 50 की औसत से रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। यहां तक कि हाल में स्टीव स्मिथ ने भी टिप्पणी की थी कि उनके जैसा कोई नहीं है। विजडन के अनुसार, सचिन तेंदुलकर के संन्यास लेने और महेंद्र सिंह धोनी के करियर के अवसान की तरफ बढ़ने के बाद विश्व में कोई भी अन्य क्रिकेटर सा नहीं है जो हर दिन कोहली जैसे दबाव में खेलता हो।

कोहली ने पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में 27 शतकों की मदद से 7,202 रन बनाये। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 11,125 और टी20 में 2,633 रन बनाये। उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं और वह केवल तेंदुलकर (100) और रिकी पोंटिंग (71) से पीछे हैं।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...