back to top

‘पेंगुइन’ में लीड रोल में कीर्ति सुरेश

मुंबई। अमेजॅन प्राइम वीडियो की आगामी मिस्ट्री थ्रिलर ‘पेंगुइन’ 19 जून 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ ईश्वर कार्तिक बटोर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे है। वहीं, मुख्य भूमिका कीर्ति सुरेश द्वारा निभाई गई है जो एक बेहद आशाजनक परफॉर्मेंस में दिखाई देंगी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुत्ता, साइरस भी फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कीर्ति सुरेश ने साइरस के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, हालांकि, मैंने पहले भी कुत्तों के साथ शूटिंग की है और मलयालम में एक फिल्म शूट करने के बाद शायद मुझे कुत्तों से अधिक लगाव हो गया है। वह मेरी दूसरी फिल्म थी और फिल्म कुत्तों के बारे में थी और मैंने उसमें एक अंधी लड़की की भूमिका निभाई थी और वह मेरे लिए एक गाइड डॉग की तरह था। इसलिए, मैं हमेशा इससे वाकिफ रखती आई हूँ।

उसके बाद, जब मैं सच में एक कुत्ते के साथ अभिनय कर रही हूं तो मुझे याद है कि जब ईश्वर ने यह नरेशन सुनाया था तो उन्होंने कहा था कि वह इस भूमिका के लिए शायद अपने डॉग मैडी को इसका हिस्सा बनाएंगे, लेकिन वह अन्य ट्रेन्ड डॉग की भी तलाश करेंगे। इसलिए, मैं नहीं जानती थी कि क्या मैडी इसे निभा पाएंगे। मेरे पास एक कुत्ता है और मुझे पता है कि जब हम घर पर उसे ट्रैनिंग देते हैं, तो यह पूरी तरह से अलग होता है।

अभिनेत्री आगे कहती है, “बाद में उन्होंने मुझे बताया कि वह एक अच्छी तरह से प्रशिक्षित ब्लैक लैब ढूढ़ने में असमर्थ रहे है। इसलिए, वह मैडी को इसका हिस्सा बनाने चाहते है। लेकिन मुझे बहुत आश्चर्य हुआ कि आप जानते हैं, वह फिल्म में एक प्रमुख करैक्टर है।”

मैडी ने किस तरह सेट का वातावरण बनाये रखा, इस पर साझा करते हुए कीर्ति कहती है ह्लतो, यह बहुत मजेदार था और मैडी एक बहुत ही प्यारा कुत्ता है और उसके साथ रहना बहुत मजेदार था। और आप जानते हैं कि जब आपके पास एक बच्चा और कुत्ता होता है तो यह कॉम्बिनेशन कैसा होता है। मेरे पास भी एक कुत्ता है और जब वह बच्चों के साथ खेलता है तो बहुत मजा आता है और वहाँ भी ऐसा ही था। वह एक आज्ञाकारी लड़का है। मैं वास्तव में मैडी के साथ फिर से काम करना चाहती हूं। ”

फिल्म के ट्रेलर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है और अब दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। भारत में अमेजॅन प्राइम के सदस्य और 200 देशों और क्षेत्रों में तमिल, तेलगु में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म देख सकते हैं और इस फिल्म को मलयालम में भी डब किया जाएगा।

‘पेंगुइन’ का निर्माण कार्तिक सुब्बाराज ने स्टोन बेंच फिल्म्स के बैनर तले किया है और यह पैशन स्टूडियोज के तहत कार्तिकेन संथानम, सुधन सुंदरम, और जयराम द्वारा निर्मित है। आप भी इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म को देखना न भूले, जिसे देखकर निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...