back to top

किरण खेर रक्त कैंसर से पीड़ित, अनुपम खेर ने कहा- सेहत में हो रहा है सुधार

मुंबई/चंडीगढ़। भाजपा सांसद और अभिनेत्री किरण खेर मल्टीपल माइलोमा (रक्त कैंसर के एक प्रकार) से पीड़ित हैं और उनकी सेहत सुधार में सुधार हो रहा है। उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ट्विटर पर अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर और अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए बताया कि 68 वर्षीय अभिनेत्री का मुंबई में इलाज चल रहा है।

अनुपम खेर ने बयान में कहा सिंकदर और मैं सभी को यह बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं, यह रक्त कैंसर का एक प्रकार है। उन्होंने कहा, फिलहाल वह इलाज करा रही हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वह इससे उबरकर पहले से अधिक मजबूत होंगी। यह हमारी खुशकिस्मती है कि उनका इलाज बेहतरीन डॉक्टर कर रहे हैं। वह हमेशा से योद्धा रही हैं।

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने किरण खेर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अभिनेता सुनील शेट्टी, जूही चावला तथा परिणीती चोपड़ा आदि शामिल हैं। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, जहां तक मुझे पता है कि किरण जी एक सच्ची योद्धा हैं और वह निश्चित रूप से कैंसर को हरा देंगी। मैं भगवान से उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

अब्दुल्ला ने लिखा, यह खबर सुनकर दुख हुआ। किरण खेर के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अनुपम खेर ने लगातार सहयोग के लिए अभिनेत्री के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह किरण खेर के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते रहें। अभिनेता ने कहा कि किरण खेर बड़े दिल वाली हैं और काफी लोग उनसे प्यार करते हैं।

उन्होंने कहा, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और हम उनके सहयोग तथा प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। परिवार के बयान से एक दिन पहले चंडीगढ़ के भाजपा प्रमुख अरुण सूद ने किरण खेर की बीमारी की जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि वह रक्त कैंसर से पीड़ित हैं और वह स्वस्थ हो रही हैं। उन्हें पिछले साल बीमारी होने का पता चला था।

सूद ने बताया कि पिछले साल 11 नवंबर को उनके बांए हाथ में चोट लग गई थी और इसके बाद पीईटी स्कैन के बाद यहां पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में उनकी बीमारी का पता चला। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले साल चार दिसंबर को हवाई मार्ग से कोकिला बेन अस्पताल भेजा गया था। सूद ने बताया कि किरण खेर पहले मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती रहीं। लेकिन अब वह सप्ताह में एक दिन उपचार के लिए अस्पताल जाती हैं। शहर कांग्रेस खेर के अपने लोकसभा क्षेत्र में उपस्थित नहीं होने पर निशाना साध रही थी। सूद ने कांग्रेस पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...