मुंबई। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी बम दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस रिलीज से पहले फिल्म का बज बनाने के लिए ट्रेलर, टीजर और गाने रिलीज किए जा रहे हैं। ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स के बाद फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा रिलीज कर दिया गया है।
गाने में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार का फैंकी लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए जारी किया है। इसको जारी करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा कि अब इस साल के सबसे बड़े ड्रांस ट्रैक को ड्रॉप कर रहे हैं। गौरतलब है कि गाने में कियारा और अक्षय रोमांस करते दिख रहे हैं।
गाने के लोकेशन और म्यूजिक दोनों में अरब की छाप है। कुल मिलकार यह फिल्म का एक आइटम नंबर है। गाने को अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। जी म्यूजिक के बैनरे तले रिलीज इस गाने को एक घंटे के अंदर लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। डीजे खुशी- शशि के इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। इससे पहले लक्ष्मी बम फिल्म के ट्रेलर को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था। एक दिन के अंदर ट्रेलर को 70 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे, जो अपने आप एक रिकॉर्ड है।





