back to top

असम में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर खरगे ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह असम में पार्टी नेता राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करें। खरगे ने 23 जनवरी की तिथि वाले इस पत्र में दावा किया कि कई मौकों पर असम पुलिस सुनियोजित ढंग से खड़ी रही या फिर उसने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुरक्षा घेरे में सेंध लगाते हुए राहुल गांधी के निकट पहुंचने दिया।

खरगे के मुताबिक, सार्वजनिक तौर पर साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद अब तक किसी भी शरारती तत्व की गिरफ्तारी नहीं हुई और कई मामलों में जांच भी शुरू नहीं हुई। उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि आगे ऐसी कोई घटना नहीं हो जिससे राहुल गांधी या भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल अन्य किसी सदस्य को गंभीर चोट पहुंचे।

खरगे ने पत्र में असम में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख किया। असम पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय असम में है। हिंसा की कथित घटनाएं उस समय हुर्इं, जब पार्टी समर्थकों और नेताओं ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश में अवरोधक तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा ने बताया कि इस झड़प में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...