back to top

अवधी लोक नृत्य संग कथक ने समां बांधा

-राज्य स्तरीय खादी और पीएमईजीपी प्रदर्शनी तृतीय सांस्कृतिक संध्या
लखनऊ। राज्य कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग आयोग लखनऊ के तत्वावधान में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विशाल खंड गोमती नगर के प्रांगण में चल रहे राज्य स्तरीय खादी और पीएमईजीपी प्रदर्शनी की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में अवधी लोक नृत्य संग कथक ने समां बांधा।
संगीत से सजे कार्यक्रम का आरंभ अनम, साक्षी, अराध्या और आयत ने अंकिता बाजपेई के नृत्य गणेश वंदना गणपति गणेश मनायों मोरे देवा पर नृत्य प्रस्तुत कर विघ्न विनाशक गणेश जी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की। भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरांत गार्गी द्विवेदी ने कथक नृत्य के पारंपरिक स्वरूप को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में राम भजन पर साक्षी, अनम, आयत, अराध्या ने नृत्य प्रस्तुत कर भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान किया।
संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में अंकिता सिंह ने भक्ति गीतों को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसी क्रम में रंगीलो मारो ढोलना पर अयान व साक्षी ने राजस्थानी नृत्य की छटा बिखेरी। इस पेशकश के बाद नृत्य मंथन स्कूल आॅफ डांस के कलाकारों ने अवधी लोक नृत्य की छटा बिखेरी। इसके अलावा अंकिता सिंह ने अपनी खनकती हुई आवाज में फिल्मी-गैर फिल्मी गीतों की सरिता प्रवाहित की।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...