मेले का शुभारंभ महंत दिव्या गिरि के गोमती पूजन से होगा
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा मेला समिति की आवश्यक बैठक गोमती तट पर आहूत की गई। इस विशेष बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों नें आपस में सुझाव साझा किए। हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चिनहट स्थित गोमती नदी के तट पर ग्राम देवरिया के पास विशालकाय मेला आयोजित किया जाएगा। मेला समित के संरक्षक पूर्व विधायक राजेंद्र यादव की मौजूदगी में बैठक प्रारम्भ हुई। मेला समिति के अध्यक्ष सुरेश यादव नें बताया कि आगामी 6 तारीख को पूरे विधिविधान से गोमती पूजन मनकामेश्वर मठ की महंत दिव्या गिरी जी के द्वारा किया जाएगा जिसके बाद मेला का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि रायबरेली के आल्हा सम्राट शीलू राजपूत का आल्हा कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। शाम को ही सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। मशहूर गायक गुडडू यादव द्वारा जवाबी बिरहा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता अगले दिन यानि 8 को आयोजित होंगे। सुरेश यादव नें बताया कि यूपी के अलग अलग जनपद से खेल जगत के नामी टीमें यहां भाग ले रही है। शाम 8 बजे संगीत की महफिल सजेगी इस महफिल को रायबरेली के संगीत सम्राट खन्ना सिंह चौहान सजाने आ रहे है। इसके बाद आखरी दिन यानि 8 नवंबर को मुलायम सिंह यादव की स्मृति में दंगल का आयोजन किया गया है। बताते चले कि इस दंगल में सूबे के जाने पहचाने पहलवान हिस्सेदारी निभाने जा रहे हैं। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णमा स्नान मेले कि पूरी रूपरेखा को आज फाईनल रूप दिया गया साथ ही सभी सदस्यों को भी अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किये गए हैं स्थानीय प्रशासन से भी सहयोग की अपील की गई है। मुख्य रूप से पार्षद ममता रावत, सीताराम यादव, गुरु प्रसाद, आदित्य यादव, बाबूलाल सहित दर्जनों समित के सदस्य मौजूद रहे।





