back to top

करतारपुर कॉरिडोर: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाक से अपने वादे से पीछे नहीं हटने की अपील की

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने करतारपुर गलियारा के निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को पाकिस्तान द्वारा धीमा किए जाने की खबरों पर चिंता जताई है और पड़ोसी देश से इस सिलसिले में किए अपने वादे से पीछे नहीं हटने की भी अपील की है। मुख्यमंत्री ने रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस तरह का कदम सिखों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाएगा जो उस पवित्र स्थान के दर्शन को इच्छुक हैं, जहां उनके प्रथम गुरु ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष बिताए थे। मुख्यमंत्री का बयान इन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि भारत को करतारपुर पर अहम फैसलों को अंतिम रूप देने के लिए बैठकें करने को लेकर इस्लामाबाद को स्मरणपत्र भेजने को मजबूर होना पड़ा है। सिंह ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती में महज तीन महीने शेष रहने पर परियोजना की गति मंद पड़ने से यह समय पर पूरी नहीं हो पाएगी।

जम्मू- कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों के रद्द करने के भारत सरकार के कदम के बाद मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर करने के इस्लामाबाद के फैसले पर चिंता जाहिर की थी। हालांकि, उन्होंने आशा जताई थी कि यह करतारपुर गलियारा के निर्माण को प्रभावित नहीं करेगा। सिंह ने भारत सरकार से अपील की कि व्यापारिक संबंध बहाल करने के लिए वह पाकिस्तान पर राजनयिक चैनलों के माध्यम से दबाव बनाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीमावर्ती राज्यों पंजाब और जम्मू कश्मीर को विशेष आर्थिक पैकेज देने की घोषणा करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के बेहतर अवसरों का सृजन होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...