back to top

कर्नाटक : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए एआई वीडियो साझा करने का आरोपी गिरफ्तार

मंगलुरु (कर्नाटक)। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से कथित तौर पर कृत्रिम मेधा (एआई)प्रौद्योगिकी की मदद से छेड़छाड़ किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक के तौर पर की गई है, जो दक्षिण कन्नड जिले के बंतवाल तालुका स्थित बडगलेल्लुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, उक्त वीडियो नजीर मंगलुरु नाम के एक फेसबुक एकाउंट से अक्टूबर, 2025 में साझा की गई थी।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से इस वीडियो की सामग्री में एआई के जरिए छेड़छाड़ की गई थी। शिकायत के आधार पर कंकानाड़ी टाउन पुलिस थाना में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने यह एकाउंट रफीक का होना पाया और 22 मार्च को उसे बेंगलुरु में गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

दुबग्गा चौराहे पर फ्लाईओवर, वृंदावन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर

लखनऊ। लोकभवन में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुनियादी ढांचे, हेरिटेज संरक्षण और यातायात व्यवस्था को सशक्त बनाने...

बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री

लखनऊ। आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है।...

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की...

पिछले तीन महीने मेरी कप्तानी का सबसे कठिन दौर रहा : कप्तान स्टोक्स

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले तीन महीने को अपनी कप्तानी का सबसे कठिन दौर बताया लेकिन यह भी दोहराया कि...

बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार के जिम्मे: मुख्यमंत्री

लखनऊ। आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार के जिम्मे है।...

एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मृत्यु

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की...

दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

नेयाफू (टोंगा)। दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि...

दिल्ली के सीलमपुर में र्साफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने की लूटपाट

नयी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 24 वर्षीय र्साफा व्यापारी और उसके पिता से चार लोगों ने कथित तौर पर लूटपाट...