back to top

करीना संग फिल्म करना चाहती हैं करिश्मा

मुंबई। बॉलीवुड में सुपरस्टार का दर्जा हासिल कर चुकीं एक्ट्रेस और बहनें करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। 90 के दौर में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाने वालीं करिश्मा कपूर और बीते दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वालीं करीना ने हालांकि कभी साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया है।

करिश्मा ने हाल ही में इस बारे में बात की है और कहा है कि वे करीना के साथ जरूर काम करना चाहेंगी। करिश्मा ने बातचीत में बताया कि मैं करीना के साथ काम करना चाहती हूं और मैं जानती हूं कि वो भी कुछ ऐसा ही सोचती है। ये एक बड़ी जिम्मेदारी है और हम एक परफेक्ट स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि कोई ना कोई हम दोनों के लिए एक शानदार स्क्रिप्ट लिख रहा होगा और हमारे पास आएगा क्योंकि हम जानते हैं कि हमें साथ में काम करने में बेहद मजा आएगा।

बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म डेंजरस इश्क के बाद से ही करिश्मा कपूर ने फिल्मों में काम नहीं किया है। हालांकि पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि करिश्मा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर सकती हैं। वे एकता कपूर की वेबसीरीज मेंटलहुड का हिस्सा हैं। वही करीना की बात करें तो वे हाल ही में फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं।

इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे नजर आए थे। अंग्रेजी मीडियम के अलावा वे आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी काम कर रही हैं. इसके अलावा वे करण जौहर के मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, जाहन्वी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे नजर आएंगे.

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...