back to top

करीना-सैफ ने राहत कोष में किया दान

मुंबई। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से फैल रहा है। देश में कोरोना की चपेट में आने से 50 लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1965 मामले सामने आ चुके हैं। इन खराब हालातों में पीएम केयर्स फंड में डोनेशन देकर देश भर से लोग मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी इसमें अपना योगदान दिया। वहीं अब हाल ही में करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए पीएम केयर्स में अपना योगदान देने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे पहले उन्हें सोशल मीडिया पर काफी विरोध झेलना पड़ा था।

करीना ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि ‘हमने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में अपना योगदान दिया है। ऐसे समय में मदद के लिए बढ़ा हर हाथ और दिया गया एक-एक पैसा भी अहमियत रखता है। जहां हो सकता है आप भी मदद करिए। करीना सैफ और तैमूर’ इस तरह उन्होंने अपने फॉलोवर्स को भी कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया है।

करीना कपूर इससे पहले कोरोना से जंग लड़ रही विदेश संस्थाओं को भी दान कर चुकी हैं। करीना और सैफ ने यूनिसेफ, और इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर ह्यूमन वैल्यूज को इस महामारी से निपटने के लिए डोनेशन दिया था, लेकिन लगता है सोशल मीडिया उनके इस फैसले से ज्यादा खुश नहीं दिखे।

लोग करीना और सैफ से इस बात से नाराज थे कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम केयर्स फंड की जगह ग्लोबल एजेंसियों को दान दिया. इस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस काम की आलोचना करते दिखे थे और उन्हें पीएम केयर्स फंड में डोनेट ना करने के लिए ट्रोल भी किया गया था।

हालांकि, कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया था और नेक कामों के लिए उनकी तारीफ भी की थी। वहीं करीना कपूर ने अब पीएम केयर्स में अपना योगदान देखकर ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वो सभी को कोरोना से सुरक्षा के लिए जागरुक भी करती दिखाई देती हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...