50 हजार रुपये की टी-शर्ट पहनने पर ट्रोल हुईं करीना कपूर

 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बहुत से सितारे अपनी ड्रेस और लुक को वजह के अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यह सितारे महंगी ड्रेस पहनने की वजह से भी चर्चा में छाए रहते हैं। अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी एक टी-शर्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी यह टी-शर्ट इतनी महंगी है कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल रविवार 12 सितंबर को करीना कपूर मुंबई में स्पॉट हुईं। छोटे बेटे जेह को जन्म देने बाद वह वापस अपने काम पर लौट आई हैं। करीना कपूर रविवार को अपनी बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पर वापस लौट आई हैं। ऐसे में वह मुंबई में स्पॉट हुई। इस दौरान करीना कपूर ने एक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक फिट डेनिम पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने बूट्स और सनग्लासेज भी कैरी किया हुआ था।

 

 

इस तस्वीर में करीना कपूर काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए फोटोग्राफर ने कैप्शन में लिखा, ‘करीना कपूर ने जो टी-शर्ट पहनी है उसकी कीमत आधी लाख (50 हजार) रुपये है। लाइक या डिसलाइक’। करीना कपूर की टी-शर्ट के 50 हजार रुपये की कीमत पता चलने पर अब कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

इतने महंगे कपड़े पहनने पर बहुत से लोगों ने करीना कपूर की आलोचना की है। साथ ही उनकी टी-शर्ट की कीमत को फर्जी भी बताया है। classsy____girl_57 नाम की यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘इतने में तो 500 खरीद लूं।’ वहीं ankita_vadkar ने अपने कमेंट में लिखा, ‘इस टी-शर्ट के लिए 200 रुपये बहुत हैं।’ ‘

 

 

 

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles