करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने रविवार को बेटे को जन्म दिया। करीना और अभिनेता सैफ अली खान की यह दूसरी संतान है। करीना को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे बच्चे को जन्म दिया।

करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा, उन्होंने (करीना ने) सुबह करीब नौ बजे बेटे को जन्म दिया। मैं जल्द ही उनसे मिलने जाऊंगा। अभिनेत्री ने अगस्त में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी। करीना (40) ने 20 दिसंबर, 2016 को अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अब चार साल के हो गए हैं और जन्म के बाद से ही वह इंटरनेट सनसनी बना हुए हैं।

जब करीना और सैफ ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था, तो सोशल मीडिया पर लोगों ने नाम को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। सैफ (50) अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। उनका पहला विवाह अभिनेत्री अमृता राव से हुआ था। सैफ और अमृता के दो बच्चे-अभिनेत्री सारा अली खान (25) और इब्राहिम अली खान (19) हैं। सैफ और करीना की जोड़ी सैफीना के नाम से चर्चित है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles