back to top

करारी हार देख पस्त हैं महामिलावटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चंदौली (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा-बसपा सहित विपक्ष पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि करारी हार देख कर ये तमाम महामिलावटी पूरी तरह पस्त हैं।
मोदी ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा,

करारी हार तय देख कर सपाबसपा सहित ये तमाम महामिलावटी आज पूरी तरह पस्त हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों ने मोदी हटाओ के नाम से अभियान शुरू किया था और बेंगलुरु में एक मंच पर एक दूसरे का हाथ पकड़कर फोटो खिंचवाई थी।

उसके बाद जैसे ही प्रधानमंत्री पद की बात आई तो सब अपना-अपना दावा लेकर अपनी-अपनी ढफली बजाने लगे। मोदी बोले, आठ सीट वाला, 10 सीट वाला 20-22 सीट वाला, 30-35 सीट वाला भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने लगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, सपने देखना गलत नहीं है लेकिन देश ने कहा कि – फिर एक बार, मोदी सरकार। उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि देश को कुछ जरूरी सवालों के जवाब देने की ना इन्होंने जरूरत समझी, ना इनके पास ताकत थी और ना ही ए जवाब दे पाए।

देश को नहीं बता पाए कि 21वीं सदी के भारत में स्थिर सरकार कैसे देंगे, सालछह महीने में ही सरकारें गिरती रहेंगी तो देश का भला कैसे होगा, गरीब का भला कैसे होगा, विकास कैसे होगा, आतंकवादनक्सलवाद पर इनका क्या कहना है?

विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा इन दलों ने झूठ, अफवाह, गाली गलौज, जातिवाद, विरोध और भय का मॉडल देश के सामने रखा। मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का विरोध किया।

घुसपैठियों की पहचान का, नागरिकता कानून का, तीन तलाक के कानून का, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने और लोकपाल की नियुक्ति का, शत्रु संपत्ति कानून लागू किए जाने का विरोध कर रहे हैं।

और कदम कदम पर मोदी का विरोध भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा हम उस राजनीतिक एवं सामाजिक संस्कृति में पले बढ़े हैं, जहां खुद से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मूल्यों को आत्मसात किया है।

हमारी संस्कृति, हमारे ज्ञान विज्ञान को लेकर दुनिया पहले से कहीं अधिक चर्चा कर रही है। हम आर्थिक रूप से एक सशक्त देश के रूप में उभर रहे हैं। मोदी ने कहा, यही कारण है कि 21वीं सदी का युवा आज देश को 2014 से पहले के दौर में वापस भेजने के लिए तैयार नहीं है।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...