back to top

कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, हुई एंजियोप्लास्टी

नई दिल्ली। भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान कपिल देव की दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को एंजियोप्लास्टी की गई और अगले दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। इस महान क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बयान में लिखा, वह उबरने की प्रक्रिया में हैं।

दिल्ली के सुंदर नगर में रहने वाले कपिल (61 वर्ष) को गुरूवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां ओखला के फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट के आपात विभाग में ले जाया गया। अस्पताल ने अपने शुरूआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, लेकिन फिर ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था। उनकी जांच की गई और रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई।

इसके अनुसार, इस समय वह डा. अतुल माथुर और उनकी टीम की देखरेख में आईसीयू में हैं। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। एंजियोप्लास्टी ब्लॉक हुई धमनियों को खोलने की प्रक्रिया है ताकि हृदय में सामान्य रक्त संचार हो सके। बाद में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने वालों और उनके परिवार के प्रति समर्थन जताने वालों के प्रति एक संक्षिप्त बयान में आभार व्यक्त किया गया।

बयान के अनुसार, आप सभी का शुक्रिया। मैं आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं और उबरने की प्रक्रिया में हूं। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने 1983 विश्व विजेता महान आल राउंडर के तेजी से उबरने की कामना की जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर ने कहा, अपना ध्यान रखें।

आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा हूं। कोहली ने ट्वीट किया, आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहा हूं। जल्दी ठीक हो जाइए पाजी। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, कपिल देव सर आपके जल्दी से ठीक होने की कामना करता हूं। हमेशा मजबूत रहिए। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस महान आल राउंडर के पूर्व साथी मदनलाल ने ट्वीट किया, जिन्होंने भी जानने के लिए फोन किया, आपकी प्रार्थनाएं परिवार को पहुंचा दी गई हैं जिन्हें आभार के साथ लिया गया है। कैप्स (कपिल), स्वस्थ और मजबूत रहिए। उन्होंने कहा, कपिल को बेचैनी की शिकायत के बाद समय पर अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार प्रक्रिया सफल रही और वह जल्द ही घर पहुंच जाएंगे। भारत के महान क्रिकेटरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट और 225 वनडे खेले हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, आप फाइटर हो और हम जानते हैं कि आप भी इस लड़ाई को जीत लोगे। वह क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा (434) विकेट अपने नाम कर टेस्ट मैचों में 5000 से ज्यादा रन जुटाए हैं। वह 1999 और 2000 के बीच भारत के राष्ट्रीय कोच भी रह चुके हैं। कपिल को 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...