back to top

कान्हा की छठी 22 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद छठी मनाई जाती है, यही परंपरा श्रीकृष्ण के जन्म के 6 दिन बाद निभाई जाती है। जिसे बाल गोपाल की छठी या लड्डू गोपाल की छठी के नाम से जाना जाता है। भगवान कृष्ण की छठी घर के साथ मंदिरों में भी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन लड्डू गोपाल को विधि-विधान से स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और उन्हें प्रिय भोग अर्पित किया जाता है। जिन लोगों ने इस साल 15 अगस्त 2025 को कान्हा का व्रत रखते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया है वे 21 अगस्त 2025 को और जिन्होंने उदया तिथि को आधार मानते हुए 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया था, वे लोग 22 अगस्त 2025 के दिन दोपहर या शाम के समय उनकी छठी मनाएंगे।

लड्डू गोपाल को छठी में किन चीजों का भोग लगाना चाहिए:
भगवान कृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल का भोग अत्यंत शुभ माना गया है। इसके अलावा आप माखन, मिश्री व मालपुआ आदि का भोग लगा सकते हैं।

बाल गोपाल की छठी पर बन रहे खास संयोग:
इस बार लड्डू गोपाल की छठी पर सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग में किए गए कार्य सफलतादायक होते हैं।

छठी पूजा का क्या है धार्मिक महत्व
पं. रामगणेश मिश्र के अनुसार सनातन परंपरा में छठी या फिर कहें षष्ठी देवी की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। मान्यता है कि छठी माता की पूजा करने पर नवजात शिशु तमाम तरह की आपदाओं से बचा रहता है. ऐसे में कान्हा के भक्त जन्मोत्सव के बाद इस पर्व का हर साल बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं।

किस विधि से करें कान्हा की छठी पूजा
प्रत्येक व्यक्ति अपने लड्डू गोपाल की अपनी आस्था के अनुसार छठी पूजा का समय चुनता है। कोई यह पूजा दोपहर में तो कोई शाम के समय करता है। यदि आप दोपहर के समय कान्हा की छठी मना रहे हैं तो इसके लिए सुबह 11:58 से दोपहर 12:50 तक अभिजित मुहूर्त अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. कान्हा की छठी पूजा करने से पहले आप तन-मन से पवित्र हो जाएं फिर उसके बाद पूजा की सभी सामग्री अपने पास रख लें। इसके बाद जिस तरह आम बच्चे की छठी मनाने से पहले उसका स्नान कराया जाता है, कुछ वैसे ही कान्हा को स्नान कराएं। भगवान श्री कृष्ण को पहले पंचामृत से फिर गंगाजल से स्नान कराएं और फिर उन्हें साफ कपड़े से पोंछने के बाद नए वस्त्र और आभूषण आदि से विशेष श्रृंगार करें, फिर इसके बाद अपने लड्डू गोपाल को चंदन, केसर, हल्दी, फल, फूल, धूप, दीप, अर्पित करें. कान्हा की छठी पूजा में उनकी प्रिय चीजें जैसे बांसुरी, मक्खन मिश्री, मोर पंख जरूर अर्पित करें. इसके बाद उनका नाम करण करने के लिए जिस नाम से उन्हें आप पूजते हों, वह नाम बुलाएं और पूरे साल उनकी उसी नाम से साधना करें. पूजा के अंत में उनकी आरती करें तथा सभी को प्रसाद बांटे और स्वयं भी ग्रहण करें।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...