back to top

थलाइवी को लेेकर कंगना बोली यह फिल्म उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म साबित होगी

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में कंगना ने जयललिता का रोल निभाया है. इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. पहले ये फिल्म पहले 23 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी. अब यह फिल्म 10 सितम्बर को रिलीज होने वाली है.
कंगना रनौत ने खुद की फिल्म देख ली है. एक्ट्रेस ने बताया है कि ये फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को हिंदी वर्जन में देखा. इस फिल्म को तमिल और तेलुगु वर्जन में भी रिलीज किया जाएगा. कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “थलाइवी देखने का एक्सपीरियंस शानदार रहा, ये मेरे करियर की सबसे बेस्ट फिल्म है. मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म हिंदी मल्टीप्लेक्स भी इसे चलाएंगे. मुझे विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों को थिएटर में वापस ले आएगी.

आपको बता दें कि थलाइवी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना पर्दे पर दिग्गज राजनेता का किरदार निभाने जा रही हैं. कंगना इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. वहां ये फिल्म 10 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कंगना की इस फिल्म का दर्शक और उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...