back to top

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी नवम्बर में नहीं होगी रिलीज, जल्द होगी तारीख की घोषणा 

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को कहा कि उनके कार्यक्रम में बदलाव के कारण उनकी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज अगले साल के लिए स्थगित कर दी गई है। फिल्म पहले 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन कंगना ने ही किया है।

कंगना ने अपने आधिकारिक एक्स एकाउन्ट पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, हमने इमरजेंसी को 24 नवंबर 2023 को रिलीज करने की घोषणा की थी, लेकिन मेरी एक के बाद एक फिल्मों के रिलीज होने की वजह से हमने फिल्म को अगले साल (2024 में) रिलीज करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि रिलीज की नयी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इमरजेंसी भारत के राजनीतिक इतिहास के महत्वपूर्ण दौर पर आधारित एक फिल्म है, जिसमें कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमण, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक अहम भूमिका में दिखाई देंगे। पिंक फिल्म के लिए मशहूर रितेश शाह ने इमरजेंसी की पटकथा और संवाद लिखे हैं।

यह खबर पढ़े- बच्चों को बाइक से स्कूल लेकर जा रहे थे पिता, कैंटर ने मारी टक्कर, मौत   

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...