back to top

जयललिता और स्मृति ईरानी की तरह फिल्मों से राजनीति में एंट्री पर कंगना रनौत का बड़ा बयान

 इशारों-इशारों में बताया पूरा प्लान

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. फिल्म में कंगना ने फिल्मों से राजनीति तक बड़ा नाम रही तमिल नाडू की दिवंगत मुंख्यमंत्री जयललिता किरदार निभाया है. ऐसे में कंगना ने अपनी राजनीति पारी शुरू करने को लेकर भी बहुत बड़ा इशारा किया है. हालांकि कंगना ने सीधे तौर पर तो राजनीति में एंट्री की बात नहीं कही है लेकिन उनके रिएक्शन से काफी कुछ साफ नजर आ रहा है. ‘थलाइवी’ की रिलीज से पहले जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया, ‘क्या ये फिल्म किसी भी तरह से उनके राजनीति में आने का रास्ता है?’ तो उन्होंने अपने मन की बात कह डाली.

जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘फिल्म कई मल्टीप्लेक्स में हिंदी में रिलीज नहीं होगी, मल्टीप्लेक्स ने हमेशा प्रोड्यूसर्स को परेशान करने की कोशिश की है. मैं एक नेशनलिस्ट हूं, देश के बारे में बात करती हूं इसलिए नहीं कि मैं एक पॉलिटिशियन हूं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं देश की नागरिक हूं. अब रही पॉलिटिक्स में आने की बात तो अभी मैं एक एक्ट्रेस के तौर पर खुश हूं, लेकिन अगर कल को लोग मुझे पसंद करेंगे मुझे सपोर्ट करेंगे, तो यकीनन में पॉलिटिक्स में आना पसंद करूंगी’.

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “‘थलाइवी’ में यह दिखाया गया है कि जिस व्यक्ति के बारे में लोगों ने सोचा वह कभी भी राजनेता नहीं होगा या इस तरह के अस्थिर राज्य की देखभाल नहीं कर पाएगा, न केवल मुख्यमंत्री बना बल्कि कई चुनाव जीते. कई बार और राजनीति में उनके गुरु या गुरु ‘एमजीआर’ ने हमेशा उनका समर्थन किया. इसलिए, यह फिल्म दिखाती है कि कैसे कुछ समय पुरुष भी एक महिला के जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहायक होते हैं.”

आपको बता दें कि कंगना की फिल्म आज रिलीज हो रही है. काफी समय से फैंस को इस फिल्म का इंतजार था हालांकि कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी.

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...