back to top

करीना कपूर नहीं कंगना रनोट ही बनेंगी सीता

नई दिल्‍ली। आखिरकार कंगना रनोट ही देवी सीता के रोल में नजर आएंगी। ‘सीता-एक अवतार’ टाइटल वाली फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे अलौकिक देसाई ने इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिये की है। पद्मश्री, 4 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना के साथ अलौकिक ने एक फोटो भी शेयर किया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से करीना कपूर के सीता बनने और उसके लिए करीना के 12 करोड़ की डिमांड करने की खबरें सुर्खियों में बनी रही। इस घोषणा के साथ ही उन सभी खबरों पर विराम लग गया है।

 

कंगना हर भारतीय महिला की भावना और सार का प्रतीक

SSS स्टूडियो की प्रोड्यूसर सलोनी शर्मा ने कहा, “एक महिला के तौर पर मैं हमारे इस मैग्नम ऑपस में ‘एक अवतार सीता’ में कंगना के आने की ख़ुशी को बयान नहीं कर सकती। कंगना एक वास्तविक भारतीय महिला की भावना और सार का प्रतीक हैं – निडर, चुनौतीपूर्ण और साहसी… अब समय आ गया है कि हम हर तरह से समानता का जश्न मनाएं।” यह बॉलीवुड दिवा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा और बिजी एक्ट्रेसेस में से एक है। इस फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पहले ही कहा था कि ‘सीता’ की भूमिका निभाने के लिए उनकी पसंद कोई और नहीं बल्कि कंगना ही हैं। काम के मोर्चे पर बात करें तो अब कंगना के पास धाकड़, तेजस और सीता शामिल हो गए हैं।

 

13 साल की उम्र में स्कूल प्ले में पहली बार बनी थीं सीता

कंगना की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर कंगना की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे स्कूल के प्ले के लिए सीता बनी थीं। रंगोली ने पोस्ट में लिखा था- कंगना ने ही कॉस्ट्यूम बताये थे। वो मुश्किल से 13 साल की थी, इस तरह के कपड़े पहनने के लिए उसे पापा से बहुत डांट पड़ती थी लेकिन उसने कभी परवाह नहीं की। शायद कंगना का यही जुनून उन्हें सबकी पसंदीदा एक्ट्रेस बना चुका है।

एक इंटरव्यू में करीना ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ाने के पीछे की वजह बताई थी। करीना ने कहा था कि कुछ साल पहले कोई भी एक फिल्म के लिए मेल और फीमेल एक्टर को समान वेतन देने के बारे में बात नहीं करता था। अब बहुत से लोग इस बारे में मुखर हो रहे हैं। करीना ने कहा कि वे मेकर्स से यह पहले ही स्पष्ट कर देती हैं कि वे क्या चाहती हैं। उनके अनुसार, यह मांग के बारे में नहीं है, यह महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में है और उन्हें लगता है कि अब चीजें बदल रही हैं। करीना के फीस बढ़ाने की खबर के बाद तापसी पन्नू और प्रियामणि समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनका समर्थन किया था।

करीना का जमकर हुआ था विरोध

करीना कपूर एक फिल्म में सीता का किरदार निभाने जा रही हैं, इस खबर के सामने आते है लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका विरोध करना शुरू कर दिया था। कई लोगों ने कहा था कि अगर करीना सीता का रोल प्ले करती हैं, तो यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान होगा। एक यूजर ने करीना के बायकॉट की मांग करते हुए लिखा था, “वह तैमूर खान की अम्मी हैं। इसलिए वह मां सीता का रोल नहीं कर सकती।” एक दूसरे यूजर ने लिखा था, “हम मां सीता का रोल करने के लिए सिर्फ हिंदू एक्ट्रेस चाहते हैं। हम उसे (करीना को) माता सीता के रोल में किसी भी हाल में मंजूर नहीं करेंगे।”.

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...