back to top

तेजस में पायलट बनेंगी कंगना रनौत

मुंबई। कंगना रनौत जल्द ही रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बनने जा रही फिल्म में एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाती नजर आएंगी। सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का टाइटल ‘तेजस’ रखा गया है। एक्ट्रेस के मुताबिक दो हफ्ते पहले ही उन्होंने इस फिल्म को साइन किया है और इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू होगी।

कंगना ने बताया कि मैं हमेशा से फिल्म में एक सैनिक का किरदार निभाना चाहती थी और बचपन से ही मुझे सशस्त्र बलों के प्रति आकर्षण रहा है। मैंने कभी भी जवानों के प्रति कभी अपनी भावनाओं को नहीं छुपाया और इस बारे में खुलकर बात की है कि मैं उनकी बहादुरी को कितनी दृढ़ता से महसूस करती हूं। वे हमारे देश और उसके नागरिकों को सुरक्षित रखते हैं। इसलिए यह फिल्म करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।

फिल्म की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मुझे कठिन प्रशिक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए निर्देशक ने पेशेवर ट्रेनर्स की मदद लेने का फैसला किया है। ताकि मैं असली पायलट की तरह महसूस कर सकूं। कंगना ने कहा कि मैं रोनी सर और सर्वेश की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस असाधारण पटकथा के लिए मुझे चुना, जो हमारे सैनिकों की वीरता का जश्न मनाती है।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘फिल्म में यूनिफॉर्म पहनने के लिए मैं मरी जा रही हूं। वर्दी में होना मेरे जीवन का सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होगा। कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसकी शूटिंग जल्द ही खत्म होने वाली है, इसके बाद वे ‘तेजस’ को शुरू करेंगी। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘अभी मेरा पूरा ध्यान थलाइवी (तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक) की शूटिंग पर है।

इसके बाद हम तेजस पर काम शुरू करेंगे, जो कि इस साल खुद ब खुद शुरू हो जाएगा। कंगना के मुताबिक बीते साल फरवरी में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पाकिस्तान के फंसने के बाद से उनकी रिहाई और घर वापसी तक उन्होंने इस घटना पर बेहद बारीकी से निगाह रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने जिस तरह से पूरी स्थिति को संभाला वे सही मायनों में एक हीरो हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...