back to top

कंगना रनौत ने राजनीति में आने के दिए संकेत, 2024 में लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

देवभूमि द्वारका। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

कंगना आज सुबह भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आई थीं। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तब कंगना ने कहा, श्री कृष्ण की कृपा रही तो लड़ेंगे। उन्होंने 600 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को संभव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की।

अभिनेत्री ने कहा, भाजपा सरकार के प्रयासों से हम भारतीयों को 600 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने को मिला है। हम बड़े धूमधाम के साथ मंदिर की स्थापना करेंगे। सनातन धर्म का ध्वज पूरे विश्व में फहराया जाना चाहिए। अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म तेजस में कंगना वायुसेना के पायलट का किरदार निभा रही हैं।

कंगना ने सरकार से तीर्थयात्रियों को समुद्र के नीचे डूबे प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को देखने की अनुमति देने के लिए उपाय करने का भी आग्रह किया।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका एक दिव्य नगरी है। यहां सब कुछ अद्भुत है। द्वारिकाधीश कण-कण में विद्यमान हैं। जब हम उन्हें देखते हैं तो मैं धन्य हो जाती हूं। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जितना संभव हो सके, यहां आकर भगवान के दर्शन कर सकूं। जब भी मुझे काम से थोड़ी फुर्सत मिलती है, मैं आ जाती हूं।

उन्होंने कहा, पानी में डूबी द्वारका नगरी को ऊपर से भी देखा जा सकता है। मैं चाहूंगी कि सरकार ऐसी सुविधा दे कि लोग पानी के अंदर जाकर अवशेषों को देख सकें। मेरे लिए कृष्ण की नगरी स्वर्ग के समान है। कंगना ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बात की, जिनमें उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित इमरजेंसी और तनु वेड्स मनु पार्ट 3 शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...