back to top

कंगना रनौत को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, अभिनेत्री ने कहा-शुक्रिया

नयी दिल्ली। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अब करीब 10 सशस्त्र कमांडो चौबीस घंटे कंगना की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कंगना ने खुद को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने वाली कंगना फिलहाल अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में हैं। उन्होंने कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई लौटेंगी। इस घोषणा के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया गया है। कंगना की टिप्पणियों के चलते उनकी शिवसेना सांसद संजय राउत से बहस हो गई थी।

उन्होंने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के बारे में बोलने के चलते वह मुंबई में असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के तहत 10 सशस्त्र कमांडो को तैनात किया जाता है, जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

कंगना ने वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। कंगना ने ट्वीट किया, ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फांसीवादी नहीं कुचल सकेगा, वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते, मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।

RELATED ARTICLES

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में अचानक...

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...