श्रीमद्भगवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा

श्रीमद्भगवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ तीन जुलाई तक
लखनऊ। गोमती नगर विस्तार गीतापुरी खरगापुर स्थित त्रंबकेश्वर धाम मंदिर में गुरुवार को श्रीमद्भगवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से व्रती महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव से कलश यात्रा निकाली। महिलाएं क्षेत्र के पांच अन्य मंदिरों का भ्रमण करते हुए त्रंबकेश्वर मंदिर पहुंची। यहां कथा स्थल पर सभी कलशों को स्थापित किया गया। इसके बाद हवन पूजन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष हर दत्त शंकर चौबे व महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भगवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ तीन जुलाई तक होगा। कथा व्यास रामानुजदास पंडित पुनीत शुक्ल जी हर रोज शाम चार बजे से रात आठ बजे कथा सुनाएंगे।

RELATED ARTICLES

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ शुक्रवार 27 जून को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के...

शास्त्रीय गायन, वादन, कथक और भरतनाट्यम ने मंच पर समां बांधा

भातखंडे : प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रतिभागियों नें दी मनमोहक प्रस्तुति लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ मे चल रहे ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला अभिरुचि...

जगन्नाथ रथ यात्रा से पूर्व हुआ सामूहिक हवन यज्ञ

आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भाई बलदेव लखनऊ। डालीगंज श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले स्थित 64वा श्री माधव...

Latest Articles