back to top

लखनऊ में कैलाश खेर और जावेद अली बिखेरेंगे सुरों का जलवा

सेमी फाइनल 21 को फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा

लखनऊ। लखनऊ में चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट के महाकुंभ का क्रेज लखनऊवासियों के सर चढ़ कर बोल रहा है। चौकों छक्कों की बारिश में हर कोई भीगना चाहता है। लखनवाइट्स के इस क्रेज को दोगुना करने के लिए एलएलसीटेन 10 क्रिकेट के महाकुंभ में जल्द ही कैलाश खेर, जावेद अली, सुरेश रैना जैसे सुपर स्टार अपना जलवा बिखेरने आ रहे हैं।
21 फरवरी को सुरेश रैना और जावेद अली तो 22 फरवरी को कैलाश खेर की मौजूदगी से एलएलसीटेन 10 की शाम रौशन होगी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में गुरुवार से शुरू हुए एलएलसीटेन 10 के महासंग्राम में 12 टीमों के 204 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। एलएलसीटेन 10 के पहले सीजन में 24 मुकाबले होने प्रस्तावित हैं, जोकि 13 से 22 फरवरी के बीच खेले जा रहे हैं। इस लीग का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया था जबकि उनके साथ खास मेहमान के तौर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल और आॅस्ट्रेलिया के जबरदस्त तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी मौजूद थे। हरभजन सिंह जोकि चार टीमों के मेंटर भी हैं ने दो दिन लखनऊ में रुककर खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई। लीग में अब तक 10 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं। एलएलसीटेन 10 लीग के समापन समारोह में 12 टीमों के सभी खिलाड़ी, कोच और टीम मालिक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। लीग का बड़ा आकर्षण इसमें दी जाने वाली राशि है, जोकि 10 लाख रुपये है। उप विजेता टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। फाइनल में मैन आॅफ द सीरीज खिलाड़ियों को लीग में दिए जाएंगे। आकर्षक इनाम खिलाड़ी को निसान मैग्नाइट कार मिलेगी। लीग के टॉप 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में मिलेगी। लीग के प्रायोजकों द्वारा विशेष पुरस्कार लीग मैचों के रिजल्ट के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
लीग में अब तक सुहास एल.वाई खेल सचिव यूपी, प्रसार भारती चेयरमैन नवनीत सहगल, डीएम विशाख जी अय्यर, महापौर सुषमा खर्कवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह इत्यादि ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही साथ उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा दी।

RELATED ARTICLES

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...

CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 48 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Life Sciences में प्रकर्ष मनोहर और Earth Sciences में सोनल शुक्ला ने AIR-2 प्राप्त कर बढ़ाया गौरव, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले-पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार

पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और विचारों की सबसे सशक्त साथी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पुस्तकें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार और कल्पना...